नोएडा : भारतीयों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सेंट्रल नोएडा की बिसरख थाना पुलिस, आईटी सेल और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठकर भारत के लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के फरार चल रहे एक आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी पिछले कई महीने से फरार चल रहा था। आरोपी के कब्जे से 03 मोबाइल फोन व एक लैपटॉप बरामद किए गए हैं।

 

आपको बता दें कि थाना बिसरख पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से शातिर ठग राहुल सिन्हा को कलकत्ता पंश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय से नियमानुसार ट्रॉजिक्ट रिमाण्ड प्राप्त करने के उपरांत थाना बिसरख पर लाया गया है।

 

पुलिस ने दी क्या जानकारी ?

मामले में जानकारी देते हुए बिसरख थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राहुल सिन्हा के द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ में मिलकर विदेशों (कम्बोडिया, होंगकांग) में बैठकर भारतीय सिम पर व्हाट्सएप अकाउन्ट तैयार कर भारतीय नागरिकों से साइबर धोखाधड़ी कर पैसे की ठगी करते थे। भारतीय लोगो को कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का झांसा देकर विदेश पहुंच जाने पर उनसे फैमस भारतीय कम्पनियों तथा लोगों से ठगी करने का काम करते थे। ठगी करने से मना करने पर विदेशी पुलिस से पकड़वा देते थे।

 

इस मामले में बिसरख पुलिस से शिकायत की गई थी। उसी के आधार पर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक चीनी, एक नेपाली, एक थाईलेण्ड तथा एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।

19 Mar
76°F
20 Mar
65°F
21 Mar
58°F
22 Mar
66°F
23 Mar
65°F
24 Mar
65°F
25 Mar
70°F
19 Mar
76°F
20 Mar
65°F
21 Mar
58°F
22 Mar
66°F
23 Mar
65°F
24 Mar
65°F
25 Mar
70°F
Light
Dark