नोएडा : माफिया सुंदर भाटी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, असलहों का जखीरा बरामद

गौतमबुद्ध नगर जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां SWAT टीम, थाना दनकौर और थाना इकोटेक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासन द्वारा चिह्नित माफिया सुंदर भाटी गैंग के चार सदस्यों को अवैध हथियार के साथ गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर SWAT टीम , थाना दनकौर और थाना इकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा सुंदर भाटी गैंग के तीन सदस्यों नितिन बढ़पुरा, दिनेश घँघोला, रिंकु नारौली को तीन अवैध पिस्टल व चार तमंचों के साथ गिरफ़्तार किया है।

 

इतना ही नहीं इस जानकारी के बाद जब पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से संदीप नागर के घर पर दबिश दी गई तो मौक़े से एक बुलेट प्रूफ कार, एक पिस्टल, एक रायफल व एक पिस्टल (एयर गन) बरामद हुए है। मौक़े से ही संदीप के अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को 3 पिस्टल व 3 तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह लोग यह असलाह संदीप से खरीद कर लाते हैं। इसके बाद जब पुलिस टीम ग्राम जुनैदपुर मँड़ैया पहुंची तो संदीप के परिजनों व अन्य कुछ ग्रामीणों द्वारा कार सरकार में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया। संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। संदीप पुलिस का बर्खास्त सिपाही है।

19 Mar
76°F
20 Mar
65°F
21 Mar
58°F
22 Mar
66°F
23 Mar
65°F
24 Mar
65°F
25 Mar
70°F
19 Mar
76°F
20 Mar
65°F
21 Mar
58°F
22 Mar
66°F
23 Mar
65°F
24 Mar
65°F
25 Mar
70°F
Light
Dark