लखनऊ : NEET छात्रा पर एसिड अटैक, बचाने में भाई भी झुलसा, KGMU में भर्ती

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां NEET की छात्रा पर सिरफिरे युवक ने एसिड फेंक दिया है। छात्रा अपने भाई के साथ NEET काउंसिलिंग में जा रही थी। बचाने में छात्रा का भाई भी झुलस गया है। ये घटना चौक इलाके के लोहिया पार्क के पास सुबह लगभग 8 बजे हुई है। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भाई-बहन को केजीएमयू लेकर पहुंची। दोनों को प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में शिफ्ट किया गया है। छात्रा का भाई KGMU में MBBS फर्स्ट इयर का छात्र है।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा के पिता शरद तिवारी व्यापार मंडल के पदाधिकारी हैं और चौक इलाके में व्यापार करते हैं। चाचा संदीप तिवारी भाजपा में मंडल उपाध्यक्ष हैं। आरोपी का नाम अमन वर्मा बताया जा रहा है। परिवार के लोगों ने बताया कि अमन कुछ दिनों से छात्रा को फोन कर परेशान कर रहा था।

 

इस मामले में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी का कहना है कि एक अज्ञात युवक ने भाई-बहन पर एडिड फेंका है। दोनों को KGMU के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों खतरे से बाहर हैं। संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। CCTV फुटेज की भी जांच पड़ताल की जा रही है।

 

Columbus
7°C
Low cloudiness
6 m/s
60%
752 mmHg
09:00
7°C
10:00
8°C
11:00
8°C
12:00
8°C
13:00
7°C
14:00
8°C
15:00
7°C
16:00
6°C
17:00
5°C
18:00
5°C
19:00
4°C
20:00
4°C
21:00
4°C
22:00
3°C
23:00
2°C
00:00
1°C
01:00
1°C
02:00
-1°C
03:00
-1°C
04:00
-2°C
05:00
-2°C
06:00
-3°C
07:00
-3°C
08:00
-3°C
09:00
-2°C
10:00
0°C
11:00
2°C
12:00
5°C
13:00
7°C
14:00
8°C
15:00
9°C
16:00
10°C
17:00
11°C
18:00
10°C
19:00
9°C
20:00
8°C
21:00
8°C
22:00
7°C
23:00
7°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark