गाजियाबाद : पड़ोसी ने महिला के घर में घुसकर किया रेप, हॉस्पिटल में एडमिट, AAP नेता की चौखट पर बेहोश मिली पीड़िता

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां सोमवार रात ट्रोनिका सिटी इलाके में एक महिला से साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, रात में जब बिजली कटौती हुई तो पड़ोसी व्यक्ति मौका पाकर महिला के घर में छिपकर बैठ गया और रात में रेप किया। जिसके बाद पीड़िता AAP नेता के घर मदद के लिए पहुंची। महिला के प्राइवेट पार्ट से इतनी ब्लीडिंग हुई कि वो AAP नेता के दरवाजे पर बेहोश हो गई। त्तकाल ही पीड़िता को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

 

दरअसल, ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। सोमवार रात करीब 12 बजे के आसपास यहां पावर कट हुआ। गर्मी के चलते तमाम लोग अपने घरों के गेट खोलकर बाहर आ गए। ये महिला भी कुछ देर के लिए घर के बाहर खड़े होकर पड़ोस की महिलाओं से बातचीत कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला शख्स इस महिला के घर में घुस गया और छिपकर बैठ गया। शख्स ने रात करीब तीन बजे के आसपास महिला से रेप किया और फरार हो गया।

 

इस मामले में AAP नेता का कहना है कि उस वक्त पीड़िता को बहुत ब्लीडिंग हो रही थी। वो घटना बताते-बताते एक बार बेहोश भी हो गई।

 

वहीं दूसरी तरफ इस मामले में ट्रोनिका सिटी थाना प्रभारी प्रशांत त्यागी का कहना है कि पूजा कॉलोनी में रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Web sitesi için Hava Tahmini widget