गौतमबुद्ध नगर : पुलिसकर्मियों का तबादला, 27 सब-इंस्पेक्टरों और 17 चौकी इंचार्ज हुए इधर से उधर , देखें लिस्ट

गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए गए है। इनमें 17 पुलिस चौकी के इंचार्ज बदले गए। इसकी लिस्ट जारी हो गई है। जारी लिस्ट के अनुसार, पुलिस मुख्यालय में तैनात एक बड़े अधिकारी ने बताया कि शिवनंदन सिंह को फेस 2 थाना क्षेत्र में स्थित सेक्टर 85 पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया गया। सब इंस्पेक्टर सोहनवीर सिंह को पंचशील चौकी का इंचार्ज बनाया गया है, वह अभी तक फेस 2 थाने में तैनात थे। विक्रांत पवार को सेक्टर 63 थाना क्षेत्र में स्थित एच ब्लॉक का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। अरविंद कुमार सिंह को सूरजपुर से हटाकर टीपी नगर पुलिस चौकी (फेस 2 थाना क्षेत्र) का इंचार्ज बनाया। प्रमोद कुमार को घड़ी चौखंडी का चौकी इंचार्ज बनाया गया। सचिन राठी अब ममूरा के चौकी इंचार्ज के रूप में तैनात किए गए हैं। अनिल यादव को सूरजपुर कस्बे का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। भरत सिंह को जुनपत पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। विपिन कुमार को औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। राहुल राठी अब कचहरी सूरजपुर चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी निभाएंगे।

 

ब्रह्मप्रकाश शर्मा को ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र में स्थित औद्योगिक क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। दिनेश सोलंकी को बादलपुर थाना क्षेत्र में स्थित दुजाना पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। रमेश चंद्र को गौर सिटी वन का चौकी इंचार्ज बनाया गया। मनोज यादव को चेरी कंट्री का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। राहुल कुमार को निराला स्टेट का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। आनंद कुमार को रोजा जलालपुर का चौकी प्रभारी बनाया गया है। रोहित कुमार चिपियाना के चौकी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

 

डीसीपी सुनीति ने जारी किए आदेश

सब इंस्पेक्टर रणजीत सिंह, लोकेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, मनीष कुमार, विनीत यादव, अशोक कुमार, अनुज कुमार, विश्वजीत, उदित सिंह और पूनम बघेल का भी ट्रांसफर हुआ है। इसका आदेश सेंट्रल नोएडा डीसीपी सुनीति ने किया है। सभी ट्रांसफर सेंट्रल नोएडा जोन में हुए हैं।

Web sitesi için Hava Tahmini widget