उत्तर प्रदेश : युवक ने नहाते समय बनाया सिपाही की पत्नी का वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर किया रेप

यूपी के बदायूं जिले में एक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी ने एक युवक पर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता दलित और आरोपी युवक सामान्य जाति का होने के कारण पुलिस ने मुकदमे में दलित उत्पीड़न की धाराएं भी लगाई हैं। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने महिला का नहाते समय अश्लील वीडियो बना और वायरल करने की धमकी देते हुए रेप किया।

 

पीड़िता ने एसएसपी को दिए शिकायती में क्या बताया ?

दरअसल, सिपाही पति की पोस्टिंग जून 2022 से मुजरिया थाने में है। बच्चों की पढ़ाई की वजह से वह उझानी के सहसवान चौराहे पर एक मकान में किराए पर रहती थी। इस मकान के बराबर में पारस पुत्र हरिबाबू के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। पारस अक्सर पानी की डिमांड पूरी करने के लिए मकान मालिक का सबमर्सिबल पंप ऑन करने आता था। एक दिन वह बाथरूम में नहीं रही थीं। बाथरूम ऊपर से खुला होने की वजह से पारस ने उनके नहाते समय का फोटो और वीडिया बना लिया और फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

 

पीड़िता का आरोप है कि ब्लैकमेल कर आरोप ने शारीरिक संबंध बनाए। फोटो-वीडियो डिलीट करने की बात पर दोनों बच्चों और पति को मारने की धमकी दी। इस बीच पीड़िता के पति को मजुरिया थाने में ही सरकारी आवास मिल गया, जिसके बाद वह वहां रहने लगी। आरोपी उनका रास्ता रोकता था। जब वह बच्चों को स्कूल छोड़ने या लेने जाती तो आरोपी मिल जाता था।

 

28 मई 2024 को उनके पति ड्यूटी से बाहर थे। इसी दौरान पारस उनके आवास पर आ धमका। जहां बच्चों के गले पर चाकू रखकर डराया धमका। इसके वह डर गई। आरोपी ने उनका दुष्कर्म किया। जब उनके पति को शक हुआ तो आरोपी की शिकायत उझानी पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपी उनके पति से रंजिश मानने लगे। आरोपी ने उनके पति को सिविल लाइंस क्षेत्र में घेरकर गाली गलौज की। इस मामले में आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई हुई थी। सिपाही की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पारस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

 

मामले में एसओ मुजरिया आरती कौशिक का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। विवेचना सीओ सहसवान कर रहे हैं।

Columbus
-2°C
Clear sky
2.9 m/s
79%
765 mmHg
05:00
-2°C
06:00
-3°C
07:00
-3°C
08:00
-3°C
09:00
-1°C
10:00
1°C
11:00
4°C
12:00
6°C
13:00
8°C
14:00
9°C
15:00
10°C
16:00
11°C
17:00
11°C
18:00
11°C
19:00
10°C
20:00
8°C
21:00
8°C
22:00
8°C
23:00
8°C
00:00
8°C
01:00
8°C
02:00
8°C
03:00
8°C
04:00
9°C
05:00
7°C
06:00
7°C
07:00
6°C
08:00
6°C
09:00
7°C
10:00
7°C
11:00
7°C
12:00
7°C
13:00
7°C
14:00
8°C
15:00
8°C
16:00
8°C
17:00
8°C
18:00
7°C
19:00
6°C
20:00
4°C
21:00
3°C
22:00
2°C
23:00
1°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark