दिल्ली : युवक पर 3-4 चाकू से हमला, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफतार

उत्तरी पश्चिमी दिल्ली में लगातार आपराधिक वारदातें बढ़ती जा रही है। महिंद्रा पार्क थाने में चाकू बाजी और हत्या तो मानो आम बात हो गई है। दो दिन पहले भी थाने से चंद कदमों की दूरी पर चाकू मार कर एक युवक की हत्या अंजाम दिया गया। अब एक बार फिर महिंद्रा पार्क थाना इलाके में चाकू बाजी की वारदात से लोग दहशत में है। ताजा मामला महिंद्रा पार्क थाना इलाके के धमाशाह पार्क के पास का है। जहां एक युवक पर तीन से चार की संख्या में आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली महिंद्रा पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य आरोपी भागने में कामयाब हुए वारदात को क्यों अंजाम दिया गया और हमले के पीछे बदमाशों की क्या मनसुख थे। यह तो पुलिसिया जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

 

फिलहाल पुलिस लगातार पकड़े गए आरोपों से पूछताछ में जुटी है। और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। लेकिन लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातें पुलिस की कार्यशैली पर सवाल है निशान जरूर खड़े करती हैं।

19 Mar
63°F
20 Mar
41°F
21 Mar
51°F
22 Mar
53°F
23 Mar
48°F
24 Mar
54°F
25 Mar
45°F
19 Mar
63°F
20 Mar
41°F
21 Mar
51°F
22 Mar
53°F
23 Mar
48°F
24 Mar
54°F
25 Mar
45°F
Weather Data Source: weather in Kentucky
Light
Dark