मोदीनगर : 5वीं की छात्रा को बहलाकर अपने घर ले गया पड़ोसी फिर किया दुष्कर्म का प्रयास

उत्तर प्रदेश के मोदीनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 5वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास किए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। छात्रा ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी तो परिजनों ने मोदीनगर थाने में आरोपी पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश करनी शुरु कर दी है।

 

दरअसल, मोदीनगर इलाके के एक गांव में पूरा परिवार रहता है। उनकी 9 साल की पुत्री कक्षा पांच की छात्रा है। काफी समय से उनकी पुत्री गुमसुम सी रहने लगी। वह कम खा रहा थी और हर समय अकेले ही रहती थी। कई दिन से परिजन छात्रा पर नजर रख रहे थे। छात्रा अकेले में रोती भी थी।

 

इसी क्रम में बीते शुक्रवार शाम को मां ने छात्रा ने गुमसुम रहने का कारण पूछा तो वह रो पड़ी। छात्रा ने अपनी मां को बताया कि 10 दिन पहले पड़ोस में रहने वाले अंकल मुझे अपने घर ले गए। उन्होंने मेरे कपड़ उतार दिए और अश्लील हरकत की। उन्होंने धमकी दी कि यदि यह बात किसी को बताई तो जान से मार दूंगा। पूरी घटना सुनने के बाद परिजन मोदीनगर थाने पहुंचे और तहरीर दी।

 

उधर, इस मामले में जानकारी देते हुए एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बच्ची का मेडिकल करा दिया गया है। जल्द ही उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।

Columbus
6°C
Broken cloud sky
4.5 m/s
73%
759 mmHg
10:00
6°C
11:00
8°C
12:00
10°C
13:00
11°C
14:00
11°C
15:00
11°C
16:00
11°C
17:00
11°C
18:00
10°C
19:00
9°C
20:00
8°C
21:00
7°C
22:00
6°C
23:00
5°C
00:00
5°C
01:00
4°C
02:00
4°C
03:00
3°C
04:00
3°C
05:00
3°C
06:00
2°C
07:00
2°C
08:00
3°C
09:00
4°C
10:00
5°C
11:00
5°C
12:00
5°C
13:00
6°C
14:00
6°C
15:00
6°C
16:00
7°C
17:00
7°C
18:00
6°C
19:00
6°C
20:00
5°C
21:00
4°C
22:00
4°C
23:00
3°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark