खेल : फादर्स डे पर धोनी और बेटी जीवा की ये वीडियो जमकर हो रही वायरल

फादर्स डे के मौके पर महेंद्र सिंह धोनी की एक स्पेशल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर किया है। ये वीडियो उनके शहर रांची की है, जहां फार्म हाउस पर वो अपनी बेटी और पेट्स के साथ मस्ती करते नजर आ रहे है। वीडियो में धोनी और जीवा के बीच एक स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। इसके अलावा वो अपने पेट डॉग को भी प्यार करते दिख रहे है। आपको बता दें इस वीडियो को पहले जीवा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया था।

 

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ इटली और फ्रांस की ट्रिप पर गए थे। इटली में उन्होंने अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग को अटेंड किया। जिसके बाद उन्होंने इटली के पलेर्मो शहर को एक्सप्लोर किया। साक्षी ने धोनी संग सैन कैटोल्डो चर्च के सामने से तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद दोनों एक और रोमन कैथोलिक चर्च को देखने के लिए गए। उन्होंने बेटी जीवा संग सिसिली शहर में भी खूब एन्जॉय किया फिर धोनी परिवार संग फ्रांस के पेरिस शहर घूमने गए। वहां उन्होंने एफिल टॉवर को देखा, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।

 

 

 

कई फैंस पेरिस में धोनी से मिले, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसमें एक फैन उनकी पैर छूते हुए भी नजर आए था।

 

 

Web sitesi için Hava Tahmini widget