ग्रेटर नोएडा : खाकी में गुंडे ? टोल प्लाजा पर दरोगा ने टोलकर्मी को पीटा

ग्रेटर नोएडा के लुहारली टोल प्लाजा दादरी पर खाकी वर्दीधारी पहने एक पुलिसकर्मी ने टोलकर्मी से मारपीट कर कई गाड़ियां जबरन निकलवाईं। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस का एक दरोगा टोल प्लाजा पर मारपीट कर रहा है। इस वीडियो को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी दरोगा कहां पर तैनात है पता लगाया जा रहा है। दरोगा का नाम प्रवीण कुमार बताया जा रहा है।

 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल है उसमे दिख रहा है कि आज (गुरुवार) सुबह करीब 8:55 बजे एक दरोगा किसी कार में सवार होकर लुहारली टोल प्लाजा पर आता है। किसी बात को लेकर टोल कर्मियों और दरोगा के बीच बहस होती है। विवाद के दौरान यूपी पुलिस का दरोगा वहां पर मौजूद टोल कर्मियों के साथ मारपीट करने लगता है। वह टोल प्लाजा पर लगे बैरियर को तोड़ देता है और कई गाड़ियां बिना टोल दिए ही रवाना करा देता है।

 

वीडियो के सामने आने के बाद दादरी थाना पुलिस ने मामले में जांच करनी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो में मारपीट करते हुए दिखाई देने वाला दरोगा कहां पर तैनात है।

Columbus
9°C
Cloudy sky
6.4 m/s
49%
762 mmHg
17:00
9°C
18:00
8°C
19:00
7°C
20:00
5°C
21:00
4°C
22:00
3°C
23:00
2°C
00:00
1°C
01:00
-0°C
02:00
-1°C
03:00
-2°C
04:00
-2°C
05:00
-2°C
06:00
-2°C
07:00
-2°C
08:00
-2°C
09:00
-1°C
10:00
2°C
11:00
3°C
12:00
5°C
13:00
6°C
14:00
8°C
15:00
8°C
16:00
8°C
17:00
7°C
18:00
7°C
19:00
6°C
20:00
6°C
21:00
6°C
22:00
7°C
23:00
8°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark