नोएडा : रील बनाने से पति ने मना किया तो फांसी पर झूली दो बच्चों की मां

बदलते दौर में लोगों के सिर पर सोशल मीडिया का खुमार इस कदर चढ़ा हुआ है कि वो फेमस होने के चक्कर में जान तक दे रहे है। ऐसे ही एक मामला नोएडा से सामने आया है, जहां रील बनाने के चक्कर में एक महिला ने अपनी जान दे दी। ये मामला सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में का है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी से इंस्टाग्राम डिलीट करने को कहा तो पत्नी ने खुदखुशी कर ली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला दो बच्चों की मां थी। बता दें परिवार नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहता है।

 

इस मामले में पुलिस ने बताया कि सोमवार को महिला का इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने को लेकर उसके पति से विवाद हुआ था। पति ने इंस्टाग्राम डिलीट भी करवा दिया था। झगड़े के कुछ देर बाद महिला ने घर के एक कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस थाने की एक टीम से साथ मौके पर पहुंची।

 

बताया जा रहा है कि दंपति की शादी को नौ साल हो चुके थे और उनके दो बच्चे हैं। लोगों का कहना है कि महिला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी इसके साथ ही वह रील भी बनाया करती थी। लेकिन रील बनाना पति को पसंद नहीं था इस बात को लेकर उनका आए दिन झगड़ा होता रहता था।

Columbus
9°C
Cloudy sky
6.4 m/s
49%
762 mmHg
17:00
9°C
18:00
8°C
19:00
7°C
20:00
5°C
21:00
4°C
22:00
3°C
23:00
2°C
00:00
1°C
01:00
0°C
02:00
-1°C
03:00
-2°C
04:00
-2°C
05:00
-2°C
06:00
-2°C
07:00
-2°C
08:00
-2°C
09:00
-1°C
10:00
2°C
11:00
3°C
12:00
5°C
13:00
6°C
14:00
8°C
15:00
8°C
16:00
8°C
17:00
7°C
18:00
7°C
19:00
6°C
20:00
6°C
21:00
6°C
22:00
7°C
23:00
8°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark