हिमाचल प्रदेश : कंगना की जीत पर किस एक्टर ने दी पहली बधाई कहा- ‘तुम रॉकस्टार हो, जीत की बधाई…’

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव 2024 को जीतकर राजनीति में एंट्री कर ली है। कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी की उम्मीदवार थीं। जिन्होंने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और मौजूदा सांसद के बेटे विक्रमादित्य सिंह को मात देकर जीत अपने नाम की है। ऐसे में उन्हें बॉलीवुड के सितारों से बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

 

एक्टर अनुपम खेर ने दी बधाई
दरअसल, एक्टर अनुपम खेर ने कंगना रनौत को जीत की बधाई देते हुए X पर कंगना का मोंटाज वीडियो शेयर कर लिखा कि ‘प्यारी कंगना, तुम्हारी बड़ी विजय पर बधाई हो। तुम रॉकस्टार हो। तुम्हारा सफर बहुत-बहुत प्रेरणादायक रहा है। तुम्हारे लिए, मंडी और हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए मैं बहुत खुश हूं। तुमने हर बार साबित किया है कि अगर आप फोकस रहकर मेहनत करते हैं तो कुछ भी हो सकता है। जय हो।’

 

 

वहीं दूसरी तरफ जीत के बाद कंगना रनौत के फैंस के बीच भी धूम मची हुई है। उन्हें फैंस से भी ढेरों बधाइयां मिल रही हैं।

16 Mar
69°F
17 Mar
57°F
18 Mar
68°F
19 Mar
71°F
20 Mar
62°F
21 Mar
55°F
22 Mar
61°F
16 Mar
69°F
17 Mar
57°F
18 Mar
68°F
19 Mar
71°F
20 Mar
62°F
21 Mar
55°F
22 Mar
61°F
Light
Dark