बॉलीवुड : AK-47 से करनी थी फायरिंग, पुलिस ने किए लॉरेंस गैंग के 4 शूटर अरेस्ट, सलमान खान को लेकर किया बड़ा खुलासा

सुपरस्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के मामले में नवी मुंबई पुलिस ने 4 शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है। नवी मुंबई पुलिस को सलमान के इस केस में एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुंबई के पनवेल शहर से इन 4 शूटर्स को अरेस्ट किया है। इन चारों शूटर्स के नाम धनजय सिंह तपे सिंह उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया वस्पी खान उर्फ वसीम चिकना और जीशान खान उर्फ जावेद खान है। साथ ही ये भी पता चला है कि ये चारों शूटर्स लॉरेंस बिश्नोई गैंग के ही सदस्य हैं।

 

ऐसा माना जा रहा है कि गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हमला करने से पहले इन चारों ने सलमान खान के पनवेल वाले फॉर्म हाउस और उसके आसपास की जगहों की रेकी की थी। इन्होंने पहले पनवेल फार्म हाउस में हमले की साजिश रची थी।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन चारों शूटर्स को Ak 47 समेत कई अन्य हथियार से फायरिंग करने के आदेश दिए गए थे। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से कई वीडियोज भी मिले हैं। इसके अलावा सलमान खान पर पनवेल में अटैक करने की साजिश के लिए पाकिस्तानी हथियार सप्लायर से हथियार मंगवाने की प्लानिंग की गई थी। आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

 

16 Mar
61°F
17 Mar
64°F
18 Mar
71°F
19 Mar
76°F
20 Mar
54°F
21 Mar
59°F
22 Mar
70°F
16 Mar
61°F
17 Mar
64°F
18 Mar
71°F
19 Mar
76°F
20 Mar
54°F
21 Mar
59°F
22 Mar
70°F
Weather Data Source: weather for today Mississippi
Light
Dark