दिल्ली : 8 साल की मासूम बच्ची के साथ अपहरण के बाद दुष्कर्म, आरोपी ने बच्ची को कई जगह से काटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां आठ साल की बच्ची के अपहरण के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान महरौली निवासी मोहम्मद उमर (28) के रूप में हुई है।

 

मामले में पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्ची के साथ घंटों तक दरिंदगी की और शरीर को कई जगह से दांतों से काटा। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालात स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, बच्ची दिमागी रूप से कमजोर है। जो नेपाल की रहने वाली है। परिवार में वो सिर्फ अपनी मां को पहचानती है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने और भी बच्चियों के साथ ऐसा किया है।

 

जानकारी के अनुसार, आरोपी 6 मई को दोपहर करीब 3 बजे बच्ची को अपने साथ अपने घर अंधेरिया मोड़ की झुग्गी बस्ती ले गया था। इसके बाद वहां उसके साथ गलत काम किया। पुलिस आरोपी तक मंगलवार शाम पहुंची और बच्ची को रेस्क्यू कर आरोपी 28 साल के अर्जुन उर्फ उमर को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को मिली थी। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी उसे लेकर अंधेरिया मोड़ झुग्गी बस्ती में गया है। वहां रेड कर आरोपी को गिरफ्तार किया और बच्ची को बरामद किया।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी साइको का है और वो अकेले रहता है। आरोपी के बारे में सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिला। ये कोई पहली मर्तबा नहीं है कि जब इस तरह की वारदात सामने आई हो।

 

16 Mar
61°F
17 Mar
64°F
18 Mar
71°F
19 Mar
76°F
20 Mar
54°F
21 Mar
59°F
22 Mar
70°F
16 Mar
61°F
17 Mar
64°F
18 Mar
71°F
19 Mar
76°F
20 Mar
54°F
21 Mar
59°F
22 Mar
70°F
Weather Data Source: weather for today Mississippi
Light
Dark