नोएडाः टीवी पत्रकार ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर की आत्महत्या

ग्रेटर नोएडा में एक न्यूज चैनल में काम करने वाले वरिष्ठ पत्रकार उमाकांत राही ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। वह एक निजी न्यूज चैनल में वीडियो एडिटर के रूप में काम किया करते थे। जो कोतवाली बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत एक सोसाइटी में रहते थे। मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 5-6 महीनों से वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। मानसिक तौर से परेशान चल रहे थे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

 

मामले में जानकारी देते हुए गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना बिसरख पर निजी अस्पताल से एक मेमो प्राप्त हुआ कि मंगलवार को एक व्यक्ति उमाकांत राही उम्र 40 वर्ष की ओर से विषक्त पदार्थ पीने के कारण अस्पताल में एडमिट कराया था। जिनकी बुधवार को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।

 

वहीं दूसरी तरफ मामले में मृतक की पत्नी से जानकारी हुई कि मृतक एबीपी न्यूज में सेक्टर-16 ए नोएडा में वीडियो एडिटर का कार्य करते थे। मृतक डिप्रेशन के मरीज रह चुके हैं और मानसिक रूप से परेशान रहते थे। पुलिस की तरफ से शव का पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुये अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

 

>
Brasilia
16 Mar
30°C
17 Mar
30°C
18 Mar
31°C
19 Mar
29°C
20 Mar
26°C
21 Mar
24°C
22 Mar
24°C
>
Brasilia
16 Mar
30°C
17 Mar
30°C
18 Mar
31°C
19 Mar
29°C
20 Mar
26°C
21 Mar
24°C
22 Mar
24°C
Light
Dark