नोएडा का गैंगस्टर रवि काना थाईलैंड में हुआ गिरफ्तार

नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना को थाईलैंड के बैंकाक से गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लंबे समय से फरार चल रहे रवि काना को अब जल्द ही नोएडा पुलिस भारत लेकर आएगी।

 

120 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क
बता दें गैंगस्टर रवि काना के खिलाफ नोएडा पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अभी तक 120 करोड़ से अधिक की संपत्ति को कुर्क कर चुकी है। पिछले दिनों पुलिस ने उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया था। पत्नी की गिरफ्तारी के बाद से ही नोएडा पुलिस ने रवि काना को ढूंढने में जुट गई थी।

 

Web sitesi için Hava Tahmini widget