छत्तीसगढ़ : कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने महापुरुषों और दिवंगत राजनेताओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू आज सुबह अपने निवास से निकले और चंडी मंदिर और सत्ती चौरा मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद राजेंद्र साहू ने महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। राजेंद्र साहू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, शहीद वीर नारायण सिंह, हेमू कालाणी, ठाकुर प्यारेलाल, मिनीमाता, स्व मोतीलाल वोरा, स्व ताराचंद साहू, स्व वासुदेव चंद्राकर, इंजीनियर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वररैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 

 

 

ये सभी वरिष्ठ नागरिक रहे उपस्थित
बता दें दिवंगत राजनेताओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण के समय उनके परिवारिक, समाज के वरिष्ठ नागरिक एवं जिले के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित हुए। जिसमें पूर्व विधायक अरुण वोरा प्रतिमा चंद्राकर, महापौर धीरज बाकलीवाल निगम सभापति, राजेश यादव पूर्व महापौर, आर एन वर्मा भूपेंद्र सेन, मुकेश साहू तहसील, साहू संघ के अध्यक्ष चंद्रभूषण साहू, उपाध्यक्ष मिलाप साहू, उपाध्यक्ष रीना साहू, नया प्रकोष्ठ संयोजक, घनश्याम सिंह साहू, कार्यालय सचिव महेंद्र कुमार साहू, उमदा परीक्षेत्र केअध्यक्ष तेजराम साहू, उपाध्यक्ष बहलराम साहू, चरोदा परीक्षेत्र के अध्यक्ष विनोद कुमार साहू, चरोटा भाटापारा के उपाध्यक्ष अरुण कुमार साहू, उरला परिक्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष दीपक कुमार साहू, उम्दा परिक्षेत्र के अध्यक्ष तेजराम साहू तहसील साहू, संघ भिलाई चरोदा के छात्रावास अधीक्षक गणेश राम साहू, सामाजिक सक्रिय कार्यकर्ता तारकेश्वरी साहू, तहसील साहू संघ भिलाई, चरोदा के युवा प्रकोष्ठ सहसंयोजक एवन कुमार साहू, भोलाराम साहू कोषाध्यक्ष, शिवराम राम साहू, भिलाई तीन परिक्षेत्र के सचिव मनोज कुमार साहू ईकाई साहू समाज गनियारी के अध्यक्ष भीखम साहू एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, संदीप वोरा, सुमित वोरा अनिल चंद्राकर, अशोक चन्द्राकर पप्पू श्रीवास्तव, भोला महोबिया, पुष्पेंद्र साहू अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

 

Web sitesi için Hava Tahmini widget