दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा- ‘संकल्प पत्र मोदी सरकार के 10 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित…’

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तुत भाजपा के चुनाव 2024 संकल्प पत्र का स्वागत करते हुए कहा है की यह संकल्प पत्र मोदी सरकार के 10 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित है और अगले ढाई दशक के विकास का रोडमैप दिखाता है।

 

भारत में ओलंपिक के आयोजन की इच्छा शक्ति भारत के युवाओं को उत्साहित कर गई है। सचदेवा ने कहा है की आज प्रधानमंत्री ने संकल्प पत्र 2024 की पहली प्रति पूर्वी दिल्ली के हॉकर रघुवीर छोले कुलचे वाले को देकर दिल्ली के गरीब रेहड़ी पटरी वालों एवं अन्य श्रमिकों को उनके जीवन में बड़े बदलाव का संकेत दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने गत एक दशक में भ्रष्टाचार को काबू किया है और भविष्य में भ्रष्टाचारियों पर पूरी नकेल कसने का वादा किया है जो पारदर्शी भारत का निर्माण करेगा। आटो, कैब, चलाने वालों, घरों में काम करने वालों एवं छोटे श्रमिकों को ई श्रम कार्ड देने का प्रस्ताव शहरी गरीबों को मुख्य धारा से जोड़ जायेगा। 70 वर्ष से बड़े भारत के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना से जोड़ने की घोषणा से दिल्ली के बुजुर्गों को भी अब लाभ मिलना तय है।

 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की गत एक दशक में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान देने पर बहुत काम हुआ पर आज मध्यम वर्ग को भी प्रधान मंत्री आवास योजना से मकान देने की सोच सामने आने से दिल्ली की जनता में प्रसन्नता की लहर है। जहां यह संकल्प पत्र विकसित भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की सोच को दर्शाता है तो वहीं समाज को चार वर्गों गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारी में बांट कर इनके सामूहिक विकास की बात करता है।

 

स्वावलंबी, स्वरोजगारी, स्वच्छ, सफल भारत के निर्माण को समर्पित भाजपा का यह संकल्प पत्र 2047 के भारत की कल्पना करता है और निश्चय ही भाजपा को 400 सीट के पार ले जायेगा।

Web sitesi için Hava Tahmini widget