मनोरंजन : कौन है अस्पताल में भर्ती ? एल्विश यादव ने फैंस से की दुआ करने की मांग !

बिग बॉस ओटीटी 2 से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस जिया शंकर पर पिछले कुछ दिनों से संकट के बादल मंडरा रहे है। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जिया ने इस बात की जानकारी खुद दी है। दरअसल, जिया ने फॉलोवर्स के साथ ये जानकारी शेयर करते हुए लिखा है कि हेलो मेरी ट्विटर फैमिली उम्मीद है कि आप सभी अच्छे हैं, पिछले कुछ समय से मेरी मां बहुत बीमार हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिर एक बार हम जिंदगी में एक मुश्किल लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी है। मेरा मानना है कि प्रार्थना चमत्कार कर सकती है। प्लीज मेरी मां के लिए आप प्रार्थना कीजिए। इस समय मेरे लिए ये सबसे ज्यादा जरूरी है। आप सभी का शुक्रिया, भगवान आप सभी को अपना आशीर्वाद दें और आप सभी स्वस्थ रहें।

 

 

उधर, जिया शकंर की इस पोस्ट के बाद एल्विश यादव ने भी उनकी मां के लिए खास मैसेज X यानी ट्वीटर पर लिखा। एल्विश ने जिया के पोस्ट क्वोट करते हुए लिखा कि आंटी जी आप जल्द ही ठीक हो जाइए (गेट वेल सून आंटी जी)।

21 Mar
51°F
22 Mar
54°F
23 Mar
54°F
24 Mar
55°F
25 Mar
59°F
26 Mar
47°F
27 Mar
49°F
21 Mar
51°F
22 Mar
54°F
23 Mar
54°F
24 Mar
55°F
25 Mar
59°F
26 Mar
47°F
27 Mar
49°F
Weather Data Source: weather in Kentucky
Light
Dark