दिल्ली : BJP ने शराब से शीशमहल प्रदर्शनी लगा, कनाट प्लेस में चलाया अरविंद केजरीवाल का पोल खोल अभियान !

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं प्रदेश सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर के नेतृत्व में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने कनाट प्लेस में तपती गर्मी में पूरा दिन शराब से शीशमहल अभियान चलाया। इस अवसर पर कनाट प्लेस पालिका मार्किट के मुख्य द्वार के बाहर मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के शीशमहल का बड़ा मॉडल रखा गया और शराब की बोतलों के मॉडल लगाये गये जिन पर अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया एवं संजय सिंह की फोटो छपी थीं जो हजारों लोगों के बीच एक सेलफी पॉइंट बन गये। कार्यकर्ताओं ने दिनभर मैट्रो गेट से बाहर आ रहे लोगों को भ्रष्टाचार विरोधी पत्रक बाँटे।

 

भाजपा के विभिन्न संगठात्मक मोर्चों युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पूर्वांचल मोर्चा, ओ.बी.सी. मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता अभियान में सम्मलित हुऐ।

 

अभियान मंच का संचालन कार्यालय मंत्री बृजेश राय एवं मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने किया और कहा की पिछले रविवार केजरीवाल के समर्थन में बुलाई रैली का रामलीला मैदान खाली रहा तो आज अरविंद केजरीवाल के समर्थन में जंतर-मंतर में बुलाये उपवास का तम्बू खाली रह गया।

 

प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख, मोर्चों के प्रभारी सुमित भसीन, संसदीय प्रत्याशियों सुश्री बाँसुरी स्वराज एवं कमलजीत सहरावत, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इलमी एवं सरदार आर.पी. सिंह, प्रदेश पदाधिकारी अभय वर्मा, योगिता सिंह, कपिल मिश्रा, विष्णु मित्तल, विनय रावत, विक्रम मित्तल, नरेश ऐरन, इम्प्रीत सिंह, वीरेन्द्र बब्बर, शुभेनदू शेखर अवस्थी, श्रीमति रिचा पांडे, मोहनलाल गिहारा, शिखा राय, अनिल झा, सारिका जैन, विजेन्द्र धामा, राजीव राणा, सुनील कक्कड़, अमित गुप्ता, संजीव सिंह, सागर त्यागी, नीरज तिवारी, अनिस अब्बासी, यासिर जिलानी, अंकित जैन, आदि ने सम्बोधित किया।

 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह शीशमहल भ्रष्टाचार का ताजमहल है जो दिल्ली के टैक्स पेयर्स की गाढ़ी कमाई का पैसा है। शराब से शीशमहल तक का सफर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों को लूटकर तय किया है। उन्होंने कहा कि देश भर के लोग जब दिल्ली दर्शन करने को आते हैं तो वह कुतुब मीनार देखते हैं, इंडिया गेट देखते हैं, अक्षरधाम मंदिर भी जा सकते हैं, प्रधानमंत्री संग्रहालय भी जा सकते हैं लेकिन इस भ्रष्टाचारी के ताजमहल में पास जाने की भी अनुमति नहीं है। आज दिल्ली में ऐसा कौन सा घर है जिसमें इतना बड़ा स्विमिंग पुल हो, इतने महंगे परदे लगे हो या फिर इतना महंगा कमोड ? अपनी अय्याशी के लिए केजरीवाल ने वह सारा ऐशो आराम का समान लिया जो है। जो कभी अपने बच्चो की कसमें खाकर यह कहा करते थे कि मैं कभी बंगला नहीं लूंगा या राजनीति में नहीं आऊंगा आज वाह जनता की लूट के पर्याय बन गये हैं।

 

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल ने चुनावी चंदा उगाहने के लिए शराब नीति घोटाला किया तो अपना बंगला बनाने के लिए शहरी कला नियमों, निगम अधिनियमों के साथ ही पर्यावरण नियमों को जम कर तोड़ा है।

 

आज दिल्ली की जनता अपने घर में पेड़ की एक टहनी नहीं काट सकती, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने अपने शीश महल के लिए सैकड़ों पेड़ काट दिए। दिल्ली के साथ पंजाब पुलिस भी अपनी सुरक्षा में साथ लगा ली जबकि कहते थे कि हम कभी भी सुरक्षा नहीं लेंगे।

 

सचदेवा ने कहा सत्ता में आते ही केजरीवाल की निगाह बड़े बंगले पर थी और उन्होने कोविडकाल में जनसेवा कार्य की उपेक्षा कर अपने लिए शीशमहल बंगला बना डाला। वैसे आजकल शीशमहल पर कई “आप” नेताओं की निगाहे हैं जिसमें से एक संजय सिंह जेल से छूटते ही सीधे शीश महल में पहुंच गए। सचदेवा ने कहा भाभी जी से मिलना तो बहाना था संजय सिंह का असली मकसद बंगला हथियाना है।

 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में आज एक ऐसी पार्टी की सरकार है जो आपसी युद्ध में ही उलझे हुए हैं। शराब घोटाला हुआ है यह पूरी पार्टी जानती है लेकिन कोई इसे स्वीकार नहीं कर रहा है बल्कि अपनी गलतियों को दूसरे के ऊपर डालकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

 

सचदेवा ने कहा बेहतर होता केजरीवाल पार्टी आज सामूहिक उपवास की जगह भ्रष्टाचार के लिए सामूहिक प्रायश्चित करती। डॉक्टर अलका गुर्जर ने कहा कि हम कहते है कि भ्रष्टाचारी हटाओ और वह कहते हैं कि भ्रष्टाचारी बचाओ।

 

डा. गुर्जर ने कहा शराब से शीशमहल तक का सफर किसी आम आदमी का नहीं बल्कि खास आदमी का होता है। आखिर ऐसा कौन व्यक्ति हैं जो 4 करोड़ की दीवार सजाये, 10 – 10 लाख का टीवी और 5 करोड़ के टॉयलेट सीट प्रयोग करता है। आम जनता के लिए काम करने की जगह अपने सुख सुविधा के लिए करोड़ो रुपए लूटे गए और उस कुकृत्य के लिए आम आदमी पार्टी को उपवास रखकर एक प्रायश्चित करने की जरूरत है ताकि दिल्ली की जनता की हाय लगी है उससे उबर सके। आज आम जनता की आवाज बनकर दिल्ली के इस भ्रष्टाचारी के खिलाफ हमें आवाज बुलंद करनी होगी ताकि यह भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार खत्म हो सके।

 

संजय मयूख ने कहा कि जिन्होंने अपना होने का दावा किया उन्होंने दिल्ली को लूटने का काम किया। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जो चिल्लाकर चिल्लाकर दिल्ली वालों को अपना कहते थे आज उन्होंने ही दिल्ली को लूटा है।

 

संजय मयूख ने कहा आज जिस प्रकार उपवास करने का नाटक केजरीवाल की टीम कर रही है उसको देखते हुए आज दिल्ली पूरी तरह से ठगी हुई महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता आज हिसाब मांग रही है लेकिन आखिर यह करोड़ो रुपए के बने शीशमहल का और शराब घोटाले का हिसाब कौन देगा और जब हिसाब देने की बारी आई तो सब एक दूसरे का नाम लेते रहे।

 

शाजिया इल्मी ने कहा कि आज जो आम आदमी पार्टी उपवास कर रही है वह सिर्फ भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए हैं। आज मुझे शर्म आती है कि ऐसे लोगों के साथ हम उस वक्त खड़े थे जब इनकी नीव रखी जा रही थी, हमने साथ तो छोड़ दिया पर आज स्तब्ध हूँ की केजरीवाल पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबे हुऐ हैं। आम आदमी के नाम पर इस केजरीवाल ने 52 करोड़ रुपए लगा दिया अपने शीशमहल में लेकिन दिल्ली की जनता के लिए कुछ नहीं किया। हम जब भी कोविड महामारी के बारे में सोचते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं ऐसे में केजरीवाल को कैसे उस समय शीशमहल में नींद आई होगी।

 

 

 

उन्होंने कहा कि यह पार्टी स्वराज से शुरू होकर शराब पर खत्म हुई है और साथ ही दिल्ली की जनता को बताना चाहूंगी कि हम पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से और इन चोर का सबसे बड़ा सरदार अरविंद केजरीवाल ही नही पूरी पार्टी शीघ्र जेल में होगी।

 

कमलजीत सहरावत ने कहा कि दिल्ली के अंदर जो पानी घर घर नहीं पहुंचा पाया उसने शराब के ठेके गली गली खोल दिए। अरविन्द केजरीवाल के शीशमहल को देख सभी आश्चर्यचकित हैं और आम जनता के समझ से परे हैं कि आखिर जो इंसान कोरोना में लोगों को दवाइयां और बेड तक नहीं दे सका वह अपने आप के लिए कैसे करोडो रुपए का बंगला बना गया।

 

सरदार आर.पी. सिंह ने कहा की आम जनता भी समझ चुकी है कि केजरीवाल के कथनी और करनी में अंतर है और वह अंतर का परिणाम इस बार के चुनाव में तो दिखेगा ही और साथ ही विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार में डूबे केजरीवाल को कुर्सी से हटा कर हिसाब लेगी।

 

सुश्री बांसुरी स्वराज ने कहा कि आम आदमी पार्टी बनावटी सहानुभूति का ड्रामा कर रही है लेकिन यह दिल्ली की जनता है सब समझ चुकी है और जिस प्रकार से दिल्ली के युवाओं को नशे में धकेलने और महिलाओं के खिलाफ जाकर शराब के ठेके खोले जिसका जवाब जनता आने वाले चुनाव में देने को तैयार है। केजरीवाल की प्रत्येक चोट का जवाब दिल्लीवासी आम आदमी पार्टी को चुनाव में सातों सीटों पर चित करके देंगे।

 

 

कपिल मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली ही नहीं बल्कि देश भर के सबसे झूठे मुख्यमंत्री हैं जो उनके द्वारा राजनीति में आने से पहले बयान दिए गए थे उससे ठीक विपरीत वह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चो की कसम खाने के बावजूद अगर कोई वह सारा काम करें तो वह कितना विश्वास योग्य है इसको समझा जा सकता है। केजरीवाल के पापों का पश्चाताप एक दिन के उपवास रखने से नहीं होगा क्योंकि पूरी पार्टी ने इतने पाप किए हैं कि पूरी जिंदगी अगर उपवास रखे तो भी नहीं पाप खत्म नही होगा।

 

Web sitesi için Hava Tahmini widget