दिल्ली : AAP सांसद ने संजय सिंह ने खोल दी BJP के घोटाले की पोल कहा- ED, CBI कहां है ?

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि बीजेपी ने लाखों का भ्रष्टाचार किया है। चुनावी बॉन्ड के नाम पर घोटाला किया गया है। घाटे वाली कंपनियों ने बीजेपी को सबसे ज्यादा चुनावी चंदा दिया है। सुप्रीम कोर्ट की वजह से ये घोटाला सामने आया। इसके लिए मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देना चाहता हूं। 33 कंपनियों को एक लाख करोड़ का घाटा हुआ है लेकिन 450 करोड़ रुपये का चंदा बीजेपी को दिया है। वहीं, एक कंपनी अपने मुनाफे का 93 गुणा चंदा दिया। 6 कंपनियों ने बीजेपी को 600 करोड़ का चंदा दिया। 17 कंपनियों ने 0 टेक्स दिया है।

 

PC के दौरान संजय सिंह ने ये भी कहा कि लेट करने का कारण ये है कि भाजपा का भ्रष्टाचार खोजने में कुछ नए तथ्य सामने आ जाते हैं। कितने सुनियोजित तरीके से पर्दे के पीछे लोगों से छिपाकर बीजेपी ने लाखों करोड़ों का घोटाला किया है। इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर ये घोटाला हुआ। आप सासंद ने कहा कि लाखों करोड़ों के टैक्स की छूट देकर कंपनियों को करोड़ों का टेंडर दिया गया।

 

ED, CBI कहां है ?
संजय सिंह ने सवाल उठाते हुए पूछा कि अब ED, CBI कहां है? ये कागज पर बनी कंपनी घाटे में होने के बावजूद बीजेपी को चंदा दे रही है। 2017 में चुनाव आयोग का एक नियम था कि अगर किसी कंपनी को पिछले 3 सालों में मुनाफा हुआ है तो वो उसका 7 फीसदी ही पार्टियों को चंदा दे सकते हैं। मतलब घाटे की कंपनी चंदा नहीं दे सकती। कागजों पर कंपनी बनाकर चंदा नहीं दे सकते।

 

आगे संजय सिंह ने कहा हमारे मामले में तो ED, CBI गामा पहलवान बन जाती है। भाजपा के मामले में घास छिलने को रह जाती है। गजनी बन जाते हैं। कहते हैं कोर्ट जाइए। ED, CBI और इनकम टैक्स जनता के पैसों से चलती है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे भ्रष्टतम पार्टी बीजेपी है।

 

 

Web sitesi için Hava Tahmini widget