सहारनपुर : राहुल और अखिलेश पर PM का तंज कहा- ‘UP में दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर रिलीज हुई…’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंचे। जहां पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ यूपी सरकार के तमाम मंत्री मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम राम के साथ लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि विपक्ष की लड़ाई शक्ति के खिलाफ है ये लोग शक्ति को मिटाना चाहते हैं। विपक्षी गठबंधन के लोग खुलेआम चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। पीएम ने सवाल किया कि क्या कोई शक्ति को खत्म कर सकता है। जिन लोगों ने शक्ति को खत्म करने का काम किया है, वो इतिहास में दर्ज है। यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर पीएम ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर रिलीज हुई है।

 

बीजेपी के लिए राष्ट्र पहले
सभा को संबोधित करते हुए आगे पीएम ने कहा कि बीजेपी राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है। बीजेपी के लिए राष्ट्र पहले है। बीजेपी का मकसद सबका साथ और सबका विकास है। पीएम मोदी ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। पूरी दुनिया में भारत की तारीफ हो रही है। देश की 140 करोड़ वोट की ताकत की वजह से दुनिया में मोदी का डंका बज रहा है और चारों तरफ से एक ही आवाज आ रही है वो ये कि एक बार देश में मोदी सरकार।

 

बीजेपी ने लोगों का दिल और विश्वास जीता
पीएम ने कहा कि आज बीजेपी का स्थापना दिवस है। लोग भारी तादाद में बीजेपी से जुड़ रहे हैं। बीजेपी ने लोगों का दिल उनका विश्वास जीता है। बीजेपी से देश के लोग सत्ता के लिए नहीं बल्कि एक मिशन के लिए जुड़ते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि बीजेपी राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति पर चलती है। पार्टी ने अपने संकल्पों को राजनीति से छोड़ करके राष्ट्र निति के लिए रखा है। 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि ये चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है।

 

 

 

 

16 Mar
61°F
17 Mar
64°F
18 Mar
71°F
19 Mar
76°F
20 Mar
54°F
21 Mar
59°F
22 Mar
70°F
16 Mar
61°F
17 Mar
64°F
18 Mar
71°F
19 Mar
76°F
20 Mar
54°F
21 Mar
59°F
22 Mar
70°F
Weather Data Source: weather for today Mississippi
Light
Dark