बॉलीवुड : जैकी श्रॉफ ने शख्स को जड़ा थप्पड़ ! ये हरकत देख भड़के गए फैंस

दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ इन दिनों पर्यावरण की बातें करते नजर आ रहे है। हर जगह वो हाथों में पौधा लिए नजर आ रहे है। लेकिन इस बीच उन्होंने ऐसा कुछ कर दिया है, जिससे उनकी हरकत देख सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं और उनकी आलोचना करने लगे। दरअसल, जैकी श्रॉफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वो एक शख्स को जोरदार थप्पड़ जड़ते नजर आ रहे है।

 

ये वीडियो इंस्टैंट बॉलीवुड ने शनिवार को एक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में जैकी श्रॉफ हाथ में कुछ पौधे लिए खूब खुश नज़र आ रहे हैं। उनका अंदाज़ इस मौके पर हमेशा की तरह बिंदा दिखा और वो खूब हंसी मजाक कर रहे है लेकिन इसी दौरान उनके साथ कुछ फैंस फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने पहुंच जाते हैं। पहले एक शख्स जैकी के साथ सेल्फी ले रहा होता है तो वो जैकी उनसे कहते हैं, “नीचे हाथ क्या डाल रेला है.” फिर वो बताते हैं कि कैसे हाथ रखना चाहिए। इस पर सभी लोग वहां हंसने लगते हैं। फिर जैकी उस फैन को वहां से मज़ाक में धक्का देकर हटा देते हैं। इतनें में एक एक नौजवान उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आ जाता है। शख्स सेल्फी ले ही रहा होता है कि जैकी श्रॉफ उसके सिर पर एक थप्पड़ जड़ देते हैं। हालांकि थप्पड़ जड़ने के तुरंत बाद वो उसे अपनी ओर खींचते हैं और दूसरी तरफ से उसके साथ तस्वीर खिंचवाने लगते हैं। इस दौरान वो कहते हैं, “ऐसा हाथ नहीं डालना, ऐसे हाथ डालेगा (तो) बजाएंगा (मारूंगा)”

 

भड़क गए फैंस

वीडियो के सोशल मीडिया मीडिया पर वायरल होते ही लोग भड़क गए। एक ने लिखा, “ये गलत है। आप किसी को मार नहीं सकते हैं। वो आपका रिश्तेदार या दोस्त नहीं है जिसके साथ आप मस्ती कर रहे हैं।”

 

एक ने लिखा, “ज़रा सोचिए, अगर वो शख्स पलटकर मार दे तो।”

जबकि एक ने लिखा कि इससे अच्छा की टाइगर (श्रॉफ) के साथ तस्वीर खिंचवा लो।

 

Columbus
15°C
Rain
6.5 m/s
66%
750 mmHg
01:00
15°C
02:00
14°C
03:00
14°C
04:00
13°C
05:00
12°C
06:00
11°C
07:00
10°C
08:00
8°C
09:00
8°C
10:00
9°C
11:00
8°C
12:00
8°C
13:00
7°C
14:00
7°C
15:00
7°C
16:00
6°C
17:00
5°C
18:00
5°C
19:00
4°C
20:00
4°C
21:00
4°C
22:00
4°C
23:00
3°C
00:00
2°C
01:00
1°C
02:00
0°C
03:00
-1°C
04:00
-2°C
05:00
-2°C
06:00
-3°C
07:00
-3°C
08:00
-3°C
09:00
-2°C
10:00
0°C
11:00
3°C
12:00
5°C
13:00
7°C
14:00
9°C
15:00
10°C
16:00
11°C
17:00
11°C
18:00
11°C
19:00
10°C
20:00
9°C
21:00
8°C
22:00
8°C
23:00
7°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark