उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार को लोक सेवा आयोग के अंतर्गत चयनित 39 एसडीएम, 41 पुलिस अधीक्षकों और 16 कोषाधिकारियों व लेखाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित वितरित किया। इस दौरान सीएम योगी ने पेपर लीक मामले को लेकर कहा कि जिन लोगों ने भी परीक्षा की शुचिता में सेंध लगाई है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। वो कहीं भी हों हम उन्हें ढूंढ निकालेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों का भविष्य बर्बाद कर देंगे। ऐसे लोगों पर छापे मारे जा रहे हैं। प्रॉपर्टी सील हो रही है।
UPPSC द्वारा चयनित 39 उपजिलाधिकारियों, 41 पुलिस उपाधीक्षकों एवं 16 कोषाधिकारियों/लेखाधिकारियों को आज लखनऊ में नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए।
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) March 14, 2024
आप सभी उत्तर प्रदेश की स्पीड को बढ़ाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे, इसी कामना के साथ हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं! pic.twitter.com/6E7KtTVOXt
ईमानदारी के साथ काम करती है सरकार
आगे CM योगी ने कहा कि सरकार ईमानदारी के साथ काम करती है तो परसेप्शन बदलता है। पहले भी लोग वही थे, लेकिन मशीनरी को संदेह के दायरे में रखा गया था। उन्होंने कहा कि आज मशीनरी वही है, लोग वही हैं, बस काम करने का तरीका बदला है। यहीं नहीं युवा अफसरों से CM ने कहा कि आपके पास जनता की दुआ लेने और बद्दुआ लेने का मौका होता है। ये आपको तय करना है की 35 साल क्या लेना है। बद्दुआ लेने वालों की बड़ी दुर्गति होती है। उन्हें कोई पूछता नहीं है। सचिवालय में भटकते मिलते हैं। जो बोया है वही काटा जाता है।