उत्तर प्रदेश : कांग्रेस को लेकर परिवहन मंत्री का बड़ा बयान कहा- मैदान छोड़कर भाग गए सोनिया और राहुल गांधी…

यूपी के बलिया जिले में पहुंचे परिवहन मन्त्री दया शंकर सिंह ने मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका जो कांग्रेस आजादी के बाद सबसे ज्यादा सत्ता में रही और वो कांग्रेस के सबसे सर्वोच्च नेता है माननीय सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों उत्तर प्रदेश का मैदान छोड़कर भाग गए हैं। जहां पर अस्सी कि अस्सी सीटें हैं और उत्तर प्रदेश छोड़कर के केरल जा रहे हैं। उनकी माता जी राज्यसभा कि मेंबर हो गई राजस्थान से तो ये कांग्रेस पार्टी का कान्फिडेंस गायब हो चूका है और मोदी के सामने वो टिक नहीं पाएंगे। एकमात्र सीट रायबरेली जो सोनिया के नाम थी अब वो भी भाजपा को मिलेगी।

कांग्रेस उत्तर प्रदेश में शून्य रहेगी। राहुल गांधी डर गए हैं सोनिया डर गई हैं प्रियंका जी डर गई है। पहली सूची जारी हो गई। राहुल गाँधी केरल चले गए, सोनिया जी चुनाव लड़ने से इंकार कर दी राज्यसभा में गई और प्रियंका गांधी को भी कान्फिडेंस नहीं आ रहा है कि उत्तर प्रदेश से लड़े तो उत्तर प्रदेश में अस्सी कि अस्सी सीट भाजपा जीतेगी।

Web sitesi için Hava Tahmini widget