बलिया : 28 करोड़ की लागत से पेयजल योजना के कार्य का विधायक और चेयरमैन ने किया शिलान्यास

खबर यूपी के बलिया जनपद नगर पंचायत बांसडीह से है, जहां जल निगम के अमृत योजना फेज 2.0 के अन्तर्गत शुक्रवार को नगर पंचायत के बड़ी बजार में 28 करोड़ की लागत से पेयजल योजना के कार्य का विधायक केतकी सिंह व चेयरमैन सुनील कुमार सिंह सेवक ने शिलान्यास किया। जल निगम की ओर से नगर में पानी टंकी निर्माण व जीणोद्धार के साथ अन्य कार्य होगा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह ने कहा की प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार आम जनता को स्वच्छ पेयजल घर, घर पहुंचाने के उद्देश्य से अमृत योजना के अंर्तगत अभियान चलाकर कार्य करा रही हैं। नगर के आमलोगों के लिए मुख्यमंत्री ने 28 करोड़, 14 लाख 98 हजार की स्वीकृति दी है। सीएम ने योजना की स्वीकृति देने के साथ स्वयं एक्स टि्वटर पर जानकारी दी थी। योजना के कार्य से नगर के आम जनता को शुद्व पेयजल मिलेगा।विधायक ने जल निगम के अभियंताओं से कहा की जो भी कार्य हो वह मानक के अनुसार होना चाहिए, किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। सरकार आम जनता के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया की बांसडीह विधानसभा में आगे कई बड़े कार्य प्रस्तावित है जिससे क्षेत्र की आम जनता को सीधे लाभ मिलेगा। चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू ने कहा कि जल निगम नगर में एक नयी पानी टंकी का निर्माण के साथ पुरानी पानी टंकी का जीर्णोद्धार करायेगी। नगर में 54 किलोमीटर शुद्व पेयजल के लिए पानी की पाइप लाइन बिछाई जायेगी जिससे सभी घरों में हर घर नल से लोगों को शुद्व पेयजल मिलेगा। नगर में पांच आर्सेनिक आरओ मशीन भी लगाई जायेगी। इस मौके पर जल निगम के अधीक्षण अभियंता पीयूष मौर्या, अधिशाषी अभियंता गुलाम अख्तर व संतोष कुमार, जेई अभिषेक रंजन व रामचन्द्र सभासद दीवान, आसिस, अभिषेक आनंद सिन्हा, राजू दूबे,ओमप्रकाश सिंह,मेहींलाल ,दिलीप गुप्ता,मिथिलेश तिवारी,अतुल गुप्ता अनिल सिंह आदि थे।

Report By : सत्येन्द्र सिंह

Web sitesi için Hava Tahmini widget