उत्तर प्रदेश : 12 IAS अफसरों के तबादला, IAS रविन्द्र कुमार बने प्रमुख सचिव पशुपालन, जानें किसे कहां मिली तैनाती

उत्तर प्रदेश शासन ने 12 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए है। 29 फरवरी को बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के अध्यक्ष हेमंत राव रिटायर रहे रहे हैं। इसलिए अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे को बोर्ड ऑफ रेवेन्यू का अध्यक्ष बनाया गया। सहकारिता प्रमुख सचिव बाबूलाल मीणा को प्रमुख सचिव रेशम एवं उद्यान बनाया गया। प्रमुख सचिव उद्यान राजेश कुमार सिंह को सहकारिता का प्रभार दिया गया। अलीगढ़ के कमिश्नर रविंद्र को प्रमुख सचिव पशुपालन बनाया गया है।

वहीं उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ के एमडी विमल दुबे को कमिश्नर के पद पर अलीगढ़ भेजा गया है। आवास आयुक्त रणवीर प्रसाद को पद से हटाते हुए बलकार सिंह को नया आवास आयुक्त बनाया गया। जल निगम के MD के पद पर राजशेखर की तैनाती की गई। IAS रणवीर प्रसाद विद्युत उत्पादन निगम के MD बनाए गए हैं।

इसके साथ ही IAS चैत्रा वी. को मंडलायुक्त झांसी बनाया गया है। IAS मनोज कुमार सिंह को उद्यान विभाग से हटा दिया गया है। IAS पी गुरू प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व बनाए गए हैं। IAS आदर्श सिंह को आबकारी आयुक्त बनाया गया है।

Web sitesi için Hava Tahmini widget