मध्य प्रदेश : PM मोदी का बड़ा बयान कहा- ‘2024 के चुनाव में कांग्रेस का सफाया होना तय है…’

मध्य प्रदेश के झाबुआ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को 7,550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए राज्य की ‘आहार अनुदान योजना’ के तहत करीब 2 लाख महिला लाभार्थियों को मासिक किस्त वितरित की। इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की छुट्टी हुई थी, 2024 के लोकसभा चुनाव में सफाया होना तय है।

ये मोदी की गारंटी है…
सभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में मध्य प्रदेश ने दो अलग-अलग दौर देखे हैं। एक डबल इंजन सरकार का दौर और दूसरा कांग्रेस के जमाने का काला दौर! कम उम्र के युवाओं को शायद याद भी नहीं होगा, आज विकास के रास्ते पर तेजी से दौड़ रहा मध्य प्रदेश भाजपा सरकार से पहले देश के सबसे बीमारू राज्यों में गिना जाता था। हमारे लिए जनजातीय समाज वोट बैंक नहीं, देश का गौरव है। आपका सम्मान भी और आपका विकास भी… ये मोदी की गारंटी है। आपके सपने, आपके बच्चों के सपने, नौजवानों के सपने… ये मोदी का संकल्प है।

आदिवासी बच्चों के लिए खुलवा स्कूल
आगे पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात में मैंने देखा था कि आदिवासी पट्टों में स्कूलों की कमी के कारण बच्चों को स्कूल जाने के लिए कई किलोमीटर चलना पड़ता था। मैं मुख्यमंत्री बना तो इन पट्टों में मैंने स्कूल खुलवाए। अब आदिवासी बच्चों के लिए मैं देश भर में एकलव्य आवासीय स्कूल खुलवा रहा हूं। कांग्रेस ने इतने वर्षों में 100 ही एकलव्य स्कूल खोले थे, जबकि भाजपा की सरकार ने अपने 10 साल में ही इससे चार गुना ज्यादा एकलव्य स्कूल खोल दिए हैं। एक भी आदिवासी बच्चा शिक्षा के अभाव में पीछे रह जाए, ये मोदी को मंजूर नहीं है।

PM मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारा आदिवासी समाज हजारों वर्षों से वन सम्पदा से अपनी रोजी रोटी चलाता है। कांग्रेस के समय आदिवासियों के उस अधिकार पर कानूनी पहरे लगा दिये गए थे। वन संपदा कानून में बदलाव करके हमारी सरकार द्वारा आदिवासी समाज को वन भूमि से जुड़े अधिकार लौटाए गए। इतने वर्षों से आदिवासी परिवारों में सिकल सेल एनीमिया हर वर्ष सैकड़ों लोगों की जान ले रही थी। केंद्र और राज्यों में दोनों जगह कांग्रेस ने इतने वर्ष सरकार चलाई, लेकिन उन्होंने असमय मृत्यु को प्राप्त होते जनजातीय युवाओं की, बच्चों की चिंता नहीं की।

आगे PM मोदी ने कहा कि लेकिन हमारे लिए वोट नहीं जिंदगी मायने रखती है। हमने वोट बैंक के लिए नहीं, आदिवासी समाज के स्वास्थ्य के लिए सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ अभियान शुरू किया। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस और हमारी नीयत में फर्क बताता है। हमारी सरकार MP में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास ध्यान दे रही है। कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में MP को रेलवे के विकास के लिए जितना पैसा मिला, आज हम उससे 24 गुना ज्यादा पैसा MP के लिए भेज रहे हैं।

17 Apr
65°F
18 Apr
75°F
19 Apr
80°F
20 Apr
80°F
21 Apr
81°F
22 Apr
65°F
23 Apr
76°F
17 Apr
65°F
18 Apr
75°F
19 Apr
80°F
20 Apr
80°F
21 Apr
81°F
22 Apr
65°F
23 Apr
76°F
Weather Data Source: North Carolina 30 days weather
Light
Dark