दिल्ली : जंतर मंतर से BJP पर बरसे केजरीवाल कहा- ‘ED को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही मोदी सरकार…’

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने आज मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ED को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। हम हर बात के लिए सुप्रीम कोर्ट क्यों जाएं। दरअसल, केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा ने केंद्र सरकार के केरल के प्रति कथित भेदभाव के खिलाफ आज गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल हुए।

केंद्र सरकार ने पंजाब का फंड रोका
इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब का भी फंड रोका है। केंद्र ने पंजाब का 8 हजार करोड़ रुपया रोक रखा है। हम हर बात के लिए सुप्रीम कोर्ट क्यों जाएं। दिल्ली के लोग 2 लाख करोड़ का इनकम टैक्स देते हैं। लेकिन 2 लाख करोड़ के बदले दिल्ली को 325 करोड़ ही मिलते हैं। केजरीवाल ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ED को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। हेमंत सोरेन पर कुछ भी साबित हुए बिना ही जेल में डाल दिया।

केजरीवाल यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि ईडी अब एक नया हथियार है। अभी तक किसी व्यक्ति पर दोष साबित होने के बाद ही उसे जेल भेजा जाता था। लेकिन अभी उन्होंने (बीजेपी) तय ही किया है कि किसे जेल भेजना है, तो सोचिए कि उस पर कौन सा केस थोपा जाए। हेमंत सोरेन को तब जेल में डाल दिया गया है, जब केस शुरू ही नहीं हुआ था। कल वे मुझे भी डाल सकते हैं, विजयन जी, स्टालिन साहब, सिद्धारमैया साहब जेल में और सरकार गिराओ।

Web sitesi için Hava Tahmini widget