नोएडा : किसानों का दिल्ली मार्च, हाईवे और सड़के जाम, पुलिस से किसानों की नोकझोंक, हिरासत में 200 किसान

नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों ने आज बृहस्पतिवार को दिल्ली की तरफ कूच कर दिया। भारी संख्या में किसान दिल्ली की तरफ बढ़ते जा रहा है। किसानों के मूवमेंट की वजह से यूपी-दिल्ली हाईवे जाम हो चुका है। लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहे है। नोएडा एक्सप्रेस-वे तो पूरी तरह से बंद है। जगह-जगह किसानों को रोका जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली और पैदल ही दिल्ली की तरफ बढ़ रहे 200 किसानों को हिरासत में लिया गया है। चिल्ला बॉर्डर पर पहरा बढ़ा दिया गया है।

पिछले 60 दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसान
आपको बता दें कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, NTPC और अंसल बिल्डर के खिलाफ नोएडा के किसान पिछले 60 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके साथ 3 किसान संगठन भी हैं। NTPC में तालाबंदी हो चुकी है। लेकिन, किसानों की मांगों पर सहमति नहीं बन सकी है। इसको देखते हुए प्रशासन ने धारा-144 लागू कर दी है।

पुलिस ने किसानों को रोका
खबर ये आई है कि नोएडा से दिल्ली जाने वाले महामाया फ्लाईओवर के नीचे पुलिस ने किसानों को रोका है। इस सड़क को बंद कर दिया गया है। यहां लगभग 250 किसान मौजूद हैं। पुलिस अधिकारियों के साथ किसानों की करीब 30 मिनट तक वार्ता चली। लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद किसानों ने दिल्ली की तरफ कूच कर दिया। नोएडा-दिल्ली चिल्ला बॉर्डर पर भारी पुलिस बल से साथ बैरिकेडिंग गई है। सीमेंट ब्लॉक रखे गए हैं। ताकि किसान दिल्ली कूच करें सीमेंट ब्लॉक लगाकर ने रोका जा सके।

Web sitesi için Hava Tahmini widget