नीमकाथाना : सीएम ने नीमकाथाना जिले का किया वर्चुअल शुभारंभ, बढ़ता अपराध व अवैध खनन चुनौती

नीमकाथाना : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नीमकाथाना जिले का सोमवार को वर्चुअल शुभारंभ किया। उन्होंने समारोह को वर्चुअली संबोधित भी किया। कहा, छोटा जिला होने से प्रशासनिक एवं कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार होगा। लोगों को जल्द एवं सुलभ न्याय मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि नए जिले का सभी काम प्रमुखता से किए जाएंगे, ताकि सारी व्यवस्थाएं जल्द पूरी हो जाएं। राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने भी समारोह को वर्चुअली संबोधित किया। सीएम ने शिलापट का वर्चुअल अनावरण किया। सोमवार से नीमकाथाना जिला अधिकारिक रूप से शुरू हो गया। कलेक्टर व एसपी ने कार्य शुरू कर दिया। लेकिन क्षेत्र में बढ़ता संगठित अपराधा, अवैध खनन व रंगदारी, हथियारों की तस्कीर, गिरते भूजल स्तर को रोकना यहां के अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती रहेगा। इन चुनौतियों से निपटने पर जिले का विकास गति पकड़ पाएगा।

भूदोली रोड स्थित आरएफसी गोदाम परिसर में सोमवार को नीमकाथाना जिले का स्थापना व शुभारंभ दिवस समारोह हुआ। प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत, राजस्थान व्यापार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष विधायक सुरेश मोदी, मुख्यमंत्री के सलाहकार खेतड़ी विधायक डॉ. जितेंद्रसिंह, विशेषाधिकारी आईएएस हरजीलाल अटल व पीसीसी कोषाध्यक्ष क्षेत्र की ये हैं चुनौतियां : {पूरा जिला डार्क जोन है, लोगों को पर्याप्त पीने का पानी नहीं मिलता। इसे सुचारू करना,​ गिरते भूजल को रोकना बड़ी चुनौती रहेगी। { पानी क​मी से औद्योगिक विकास बड़ी चुनौती बना हुआ है।

इसे सुचारू करना भी मुश्किल होगा। { गैंगवार व संगठित अपराध काफी है, हथियारों की तस्करी आदि को रोकना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रहेगी। { नए जिले माइंस का कारोबार काफी है, ऐसे में यहां अवैध माइनिंग बड़े स्केल पर चलती है। जिसे नियंत्रित करना बड़ी चुनौती रहेगी। { हरियाणा सीमा से लगा होने से शराब की तस्करी होती है। हरियाणा के अपराधी क्षेत्र में प्रायोजित अपराध करते हैं, जिनको पकड़ा बड़ा मुश्किल होता है। सीताराम अग्रवाल ने हवन व पूजा पाठ किया। पं. कौशलदत्त शास्त्री ने पूजा करवाई।

इस दौरान विशेष सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। इसमें मोहम्मद जमसेद, मोहम्मद हकीम, मोहम्मद कासिम, पं. हेमंत भारद्वाज व पं. योगेश दाधीच शामिल हुए। समारोह में मौजूद सीकर कलेक्टर-एसपी व अन्य। प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि विधायक सुरेश मोदी ने साढ़े चार साल तक नीमकाथाना को जिला बनाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उनकी बात को रखते हुए नीमकाथाना को जिले की सौगात दी। सभा को विधायक मोदी, उदयपुरवाटी विधायक व पूर्व मंत्री राजेन्द्रसिंह गुढ़ा सहित कई अतिथियों ने संबोधित किया। विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि लोगों के लंबे संघर्ष के बाद नीमकाथाना जिले की सौगात मिली है। पूर्व ओएसडी हरजीलाल अटल ने बतौर कलेक्टर नीमकाथाना जिले की अधिसूचना प्रस्तुत की। संभागीय आयुक्त मोहनलाल यादव, आईजी सीकर सत्येन्द्र सिंह, सीकर कलेक्टर सौरभ स्वामी, एसपी सीकर करण शर्मा, ओएसडी पुलिस अनिल बेनीवाल बतौर एसपी नीमकाथाना शामिल हुए।

Web sitesi için Hava Tahmini widget