झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में हुई प्रदेश ग्राम प्रतिहारी संघ की बैठक:कार्यकारिणी का किया गठन, पवन कुमार बने अध्यक्ष

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के पटवार कार्यालय में रविवार को प्रदेश ग्राम प्रतिहारी संघ की बैठक हुई। हल्का पटवारी सुमेर सिंह के पर्यवेक्षण में ग्राम प्रतिहारी संघ उपशाखा खेतड़ी के कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पवन कुमार को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

पर्यवेक्षक सुमेर सिंह ने बताया कि रोहिताश कुमार उपाध्यक्ष, मनोज कुमार सचिव, अशोक कुमार संगठन मंत्री, बलवीर सिंह संयुक्त मंत्री, विद्याधर सैनी कोषाध्यक्ष, दाताराम, बुद्धुराम, सुनील कुमार को सर्वसम्मति से सलाहकार मनोनीत किया गया।

सुमेर सिंह ने कहा कि प्रतिहारी का मुख्य कार्य पटवारी के साथ मिलकर गिरदावरी करवाना, सीमा ज्ञान समेत अन्य राजकीय कार्यों में सहयोग करना होता है। वर्तमान में इनको सरकार की ओर से वेतन के रूप में केवल मेहनताना दिया जा रहा है, जिससे यह अपने जरूरतों को पूरी नहीं कर पा रहे हैं। कर्मचारी सरकार की राजस्व नीति को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत से अपना काम कर रहे हैं। इसके बावजूद भी सरकार की ओर से कर्मचारियों के मासिक वेतन को लेकर ढिलाई बरती जा रही है। सरकार की योजनाओं को लेकर किए रहे कार्यों के अनुरूप इन्हें मासिक वेतन दिया जाने की मांग की गई।

उन्होंने बताया कि वेतनमान को लेकर पिछले काफी समय से सरकार से मांग की जा रही है, लेकिन कर्मचारियों के हितों को लेकर सरकार की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि सरकार की ओर से जल्द ही कर्मचारियों के मासिक वेतन को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो प्रदेश स्तरीय संगठन के आह्वान पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

इस मौके पर रोहिताश सिंह, प्रकाश कुमार, महेंद्र सिंह, मूलचंद, राजवीर, पूरमल समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।

Columbus
14°C
Gentle rain
7.2 m/s
87%
750 mmHg
02:00
14°C
03:00
14°C
04:00
13°C
05:00
12°C
06:00
11°C
07:00
10°C
08:00
8°C
09:00
8°C
10:00
9°C
11:00
8°C
12:00
8°C
13:00
7°C
14:00
7°C
15:00
7°C
16:00
6°C
17:00
5°C
18:00
5°C
19:00
4°C
20:00
4°C
21:00
4°C
22:00
4°C
23:00
3°C
00:00
2°C
01:00
1°C
02:00
0°C
03:00
-1°C
04:00
-2°C
05:00
-2°C
06:00
-3°C
07:00
-3°C
08:00
-3°C
09:00
-2°C
10:00
0°C
11:00
3°C
12:00
5°C
13:00
7°C
14:00
9°C
15:00
10°C
16:00
11°C
17:00
11°C
18:00
11°C
19:00
10°C
20:00
9°C
21:00
8°C
22:00
8°C
23:00
7°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark