झुंझुनूं-बिसाऊ : स्कूटी पर अवैध शराब बेच रहा था, पुलिस देख भागा:पीछा कर दबोचा तो 3 पेटी मिली; आरोपी को किया गिरफ्तार

झुंझुनूं-बिसाऊ : झुंझुनूं की बिसाऊ पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की कब्जे से अवैध देसी शराब की तीन पेटी जब्त की है। पुलिस ने चूरू के खासौली निवासी देवकरण पुत्र कुरडाराम को गिरफ्तार किया है।

आरोपी गुरुवार देर रात महनसर रोड़ पर स्कूटी पर दारू बेचने की फिराक में घूम रहा था। इस दौरान गश्त कर रही पुलिस को सामने से आता देख आरोपी स्कूटी को मोड़कर भागने लगा।

इसके बाद पुलिस ने पीछा कर आरोपी को रूकवाया। पूछताछ की तो वह घबरा गया। स्कूटी के आगे रखे कट्टे बारे में पूछा तो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने कट्टों को खोलकर देखा तो उसमे अवैध देसी शराब की तीन पेटियां मिली।

पेटियां में रखी बोतलों पर अलग अलग लेबल के टक्कन लगे हुए थे। जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही स्कूटी को भी जब्त कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी से अवैध शराब के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Columbus
9°C
Cloudy sky
7.2 m/s
52%
761 mmHg
14:00
9°C
15:00
9°C
16:00
9°C
17:00
9°C
18:00
8°C
19:00
7°C
20:00
5°C
21:00
4°C
22:00
3°C
23:00
2°C
00:00
1°C
01:00
0°C
02:00
-1°C
03:00
-2°C
04:00
-2°C
05:00
-2°C
06:00
-2°C
07:00
-2°C
08:00
-2°C
09:00
-1°C
10:00
2°C
11:00
3°C
12:00
5°C
13:00
6°C
14:00
8°C
15:00
8°C
16:00
8°C
17:00
7°C
18:00
7°C
19:00
6°C
20:00
6°C
21:00
6°C
22:00
7°C
23:00
8°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark