झुंझुनूं-पिलानी : राजनीति में रणधीर सिंह बुडानिया के बढ़ते कदम, पिलानी विधानसभा में नेतृत्व परिवर्तन की आहट

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल 

झुंझुनूं-पिलानी : पिलानी विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता पूर्व उपप्रधान रणधीर सिंह बुडानिया ने कांग्रेस प्रदेश सचिव बनाये जाने के बाद आज अपने साथियों के साथ पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। पीसीसी चीफ से संगठनात्मक चर्चा और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश सचिव रणधीर सिंह बुडानिया ने सभी को मिठाई वितरित कर धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर युवा जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप ढे़वा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पवन शर्मा, जाट महासभा के उपाध्यक्ष विजय मील, यशपाल बलौदा, गौरीशंकर भोबिया आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पिलानी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की टिकट के कई दावेदार हैं। लेकिन सर्वे में रणधीर सिंह बुडानिया सभी से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और शीर्ष नेतृत्व ने भी युवा नेता रणधीर सिंह बुडानिया पर भरोसा जताया है। जिस तरह से रणधीर सिंह बुडानिया राजनीति में आगे कदम बढ़ा रहे हैं, कांग्रेस संगठन में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। इससे से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में निश्चित ही रणधीर सिंह बुडानिया को सफलता मिलने की संभावना है।

Web sitesi için Hava Tahmini widget