झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में मनाई भीमराव अंबेडकर जयंती:युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली रैली, खेल मैदान में 101 फीट के तिरंगे का हुआ लोकार्पण

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में सर्व समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान नगरपालिका की ओर से राजकीय जयसिंह स्कूल के खेल मैदान में स्थापित किए गए 101 फीट के तिरंगे का लोकार्पण समारोह का आयोजन भी किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष गीता सैनी, विशिष्ट अतिथि ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लीलाधर सैनी, ईश्वर पांडे थे, जबकि अध्यक्षता वेणीशंकर सैनी ने की।

खेल मैदान में 101 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित

कार्यक्रम संयोजक पार्षद लीलाधर सैनी ने बताया की नगर पालिका की ओर से 11 लाख रुपए की लागत से राजकीय जयसिंह स्कूल के खेल मैदान में 101 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित किया गया है। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने विधिवत रूप से स्थापित किए गए तिरंगे का लोकार्पण किया।

पालिका अध्यक्ष गीता सैनी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान व शान का प्रतीक है। खेतड़ी में तिरंगे को स्थापित करने का मकसद युवाओं को देश हित में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरणा देना है। झुंझुनू जिले को पूरे देश में वीरों की भूमि के नाम से जाना जाता है यहां के युवा सरहद पर अपने प्राणों की आहुति देकर तिरंगे की शान बढ़ाते है। इस दौरान अंबेडकर पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित कर तिरंगा रैली का शुभारंभ किया गया।

दुपहिया वाहन चालकों ने निकाली रैली

तिरंगा रैली कस्बे के चुना चौक, करोल बाजार, मुख्य बाजार, बस स्टैंड होते हुए राजकीय जयसिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंची। जहां नगर पालिका की ओर से लगाए गए 101 फीट के तिरंगे को फहराया गया। रैली में सैकड़ों की संख्या में दुपहिया वाहन चालक भी अपने-अपने वाहनों पर तिरंगा लगाकर भारत मां की जय उद्घोष के साथ नारों का गुंजायमान किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर नगेन्द्र सिंह सोढ़ा, अमित सैनी, विद्याधर सैनी, विजेंद्र सैनी, मोहनलाल राजोरिया, मोहम्मद हारुन, पंकज शास्त्री, अनिल सैनी, विजेश सैनी, राहुल सैनी, सुनील सैनी, लोकराम वर्मा, मनोज सैनी, विनोद सोनी, डॉ सोमदत भगत सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Columbus
11°C
Broken cloud sky
1.5 m/s
84%
766 mmHg
03:00
11°C
04:00
10°C
05:00
9°C
06:00
9°C
07:00
9°C
08:00
10°C
09:00
13°C
10:00
15°C
11:00
18°C
12:00
20°C
13:00
21°C
14:00
22°C
15:00
22°C
16:00
23°C
17:00
23°C
18:00
23°C
19:00
22°C
20:00
20°C
21:00
18°C
22:00
16°C
23:00
15°C
00:00
14°C
01:00
14°C
02:00
13°C
03:00
12°C
04:00
12°C
05:00
12°C
06:00
11°C
07:00
11°C
08:00
13°C
09:00
15°C
10:00
18°C
11:00
20°C
12:00
22°C
13:00
24°C
14:00
25°C
15:00
25°C
16:00
26°C
17:00
26°C
18:00
25°C
19:00
24°C
20:00
22°C
21:00
20°C
22:00
19°C
23:00
18°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark