झुंझुनूं : होण्डा के शौरूम में होण्डा सिटी कार का नवीनतम संस्करण का अनावरण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : झुंझुनू के रीको इंडस्ट्रीयल एरिया में होण्डा कार के डीलर मरुधर होण्डा के शौरूम में आज होण्डा सिटी कार का नवीनतम संस्करण का अनावरण किया गया। शहर के गणमान्य व्यक्तिओ और होण्डा के उत्साहित ग्राहकों की मौजूदगी में पंजाब नेशनल बैंक की वरिष्ठ प्रबंधक विनीता और जाने माने बिजनेसमैन सुरेंद्र आबुसरिया ने नई सिटी का लोकार्पण किया। इस मौके पर मरुधर होण्डा के जनरल मैनेजर विजय सिंह ने बताया कि होण्डा सिटी कार अपनी उत्तम टेक्नोलॉजी, बेहतर ड्राइविंग अनुभव और सेफ्टी फीचर्स की वजह से पिछले 25 साल से अपने सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग कार रही है। उन्होंने बताया कि होण्डा ने नवीनतम संस्करण में सिटी को और भी बेहतरीन और आकर्षक स्पोर्टी लुक में पेश किया है। कार में सबसे सबसे महत्वपूर्ण बदलाव इसमें होण्डा सेन्सिंग नाम का अति आधुनिक और स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स दिया गया है।

होण्डा सेंसिंग के फीचर्स Collision Braking system, Lane Keep System, Adaptive Cruise Control, Road Departure System, Auto High Beam और Lead Car Departure के कारण अब होण्डा सिटी एक बेहतरीन स्मार्ट कार बन गई है।

मौके पर मौजूद गणमान्य व्यक्तिओ ने भी कार की सराहना की और ग्राहकों ने कार खरीदने के लिए एडवांस बुकिंग भी करवाई।

21 Mar
57°F
22 Mar
69°F
23 Mar
70°F
24 Mar
59°F
25 Mar
69°F
26 Mar
65°F
27 Mar
57°F
21 Mar
57°F
22 Mar
69°F
23 Mar
70°F
24 Mar
59°F
25 Mar
69°F
26 Mar
65°F
27 Mar
57°F
Light
Dark