उत्तर प्रदेश : रावण दहन पर महिला कॉन्स्टेबल की ड्यूटी लगाए जाने से नाराज सिपाही ने हिस्ट्रीशीटर से मुंशी को पिटवाया

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के सारनाथ थाने में तैनात महिला सिपाही की पूजा पंडाल और रावण दहन में ड्यूटी लगाए जाने से नाराज सिपाही ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी के साथ थाने में पहुंचकर ड्यूटी मुंशी को पीटा। इसके बाद सिपाही या महिला कांस्टेबल पर कार्रवाई होने पर थाना फूंकने तक की धमकी दे डाली। महिला कॉन्स्टेबल की ड्यूटी लगाने पर विवाद गहराया तो ड्यूटी मुंशी राजीव तिवारी ने अधिकारियों को अवगत कराया। मुंशी ने अपने ही थाने में लिखित तहरीर देकर सिपाही पर गाली-गलौज, थाना फूंकने, जान से मारने की नीयत से वाहन पास लाने का आरोप लगाया है। जानकारी के बाद डीसीपी वरुणा चंद्रकांत मीणा ने जांच बैठाई है।

 

कॉन्स्टेबल ने मामले में क्या बताया ?

मामले में जानकारी देते हुए हेड कॉन्स्टेबल राजीव तिवारी ने बताया है कि शनिवार को महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कांस्टेबल की ड्यूटी दुर्गापूजा में लगाई गई थी। महिला सिपाही ने आफिस में आकर उसकी ड्यूटी रावण दहन और पूजा पंडाल में लगाने का विरोध किया। ड्यूटी से नाम न हटाने पर उसने पूर्व ड्यूटी मुंशी अरविन्द यादव को बुला लिया, जबकि वह इस समय अवकाश पर है। पूर्व ड्यूटी मुंशी अपने साथ गोला निवासी अपराधी अजीत यादव को लाया दोनों ने मिलकर राजीव तिवारी को बाहर बुलाया और गाली गलौज के बाद मारपीट की।

 

अपनी तहरीर में हेड कांस्टेबल ने बताया कि 12 अक्टूबर को पूजा पंडालों पर शान्ति व्यवस्था देखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाईं जा रही थी। थाने में महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत महिला कांस्टेबल ने अपनी ड्यूटी हटाने को कहा। मैंने ड्यूटी हटा पाने में असमर्थता जताई तो उसने मुझसे विवाद किया।

Web sitesi için Hava Tahmini widget