भिलाई : गोली कांड के दूसरे आरोपी अंकुर शर्मा के घर पर चला बुलडोजर, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस

26 जून को भिलाई के ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड के गिरफ्तार आरोपी और निगरानीशुदा गुंडा बदमाश अंकुर शर्मा के घर पर भी आज बीएसपी के एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट का बुलडोज़र चल गया। भारी पुलिस बल के उपस्थिति में उसके द्वारा किये गए अवैध निर्माण को पूरी तरह से तोड़कर जमीदोज कर दिया गया है।

 

वहीं अपने ही बिल्डिंग के 11 से अधिक बीएसपी के आवासों को अपने कब्जे में रखकर किराये में देकर रखे हुए कब्जेधारियों को भी बीएसपी प्रशासन ने खदेड़ना शुरू कर दिया है। इस पूरी कार्यवाही को लेकर पुलिस प्रशासन और बीएसपी प्रशासन की काफी प्रशंसा की जा रही है।

 

आपको बता दे कि अंकुर शर्मा के साथ-साथ उसका बड़ा भाई अर्पित शर्मा भी भिलाई नगर थाने का गुंडा बदमाश है। दोनों भाइयों के खिलाफ थाने में कई मामले दर्ज है। गोलीकांड में भी मुख्य आरोपी गुंडा बदमाश अमित जोस के साथ अंकुर शर्मा और यशवंत नायडू और सागर उर्फ डॉगी भी शामिल थे। जिसके बाद अंकुर शर्मा और यशवंत नायडू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल, अमित जोस और सागर डॉगी अभी भी फरार है जिसकी तलाश पुलिस काफी सरगर्मी से कर रही है।

Web sitesi için Hava Tahmini widget