मनोरंजन : सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी पर क्या बोले हनी सिंह ?

इस वक्त बॉलीवुड का हॉट टॉपिक बना हुआ है सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी। सोशल मीडिया हर कोई इस पर चर्चा करता नजर आ रहा है। इसी बीच ये भी साफ हो गया है कि 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी करने वाले है। इसी के चलते सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह इस जोड़ी को उनकी शादी के बधाई तक दे दी है।

 

दरअसल हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। सोनाक्षी सिन्हा और हनी सिंह पहले दो हिट गानों, देसी कलाकार और कलास्टार में साथ काम कर चुके हैं। दोनों अच्छे दोस्त है। रैपर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपना पोस्ट शेयर किया है।

 

हनी सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा

“हालांकि मैं लंदन में ग्लोरी के पहले गाने की शूटिंग करने जा रहा हूं, लेकिन मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मैं अपनी सबसे अच्छी दोस्त सोनाक्षी की शादी में शामिल हो पाऊं। क्योंकि वो मेरे करियर में एक बड़ा सपोर्ट रही हैं और लाइफ में कई बार उन्होंने मेरी मदद की है। उन्हें शुभकामनाएं। पावर कपल सोना और जहीर, भोलेनाथ उन्हें आशीर्वाद दें।”

 

 

 

रैपर के इस पोस्ट अब हर कंफ्यूजन को दूर कर दिया है। अब तो बस इंतजार है 23 जून का, जब ये कपल ऑफिशियली अपनी शादी अनाउंस करेगा।

Web sitesi için Hava Tahmini widget