झुंझुनूं : साइकिल पर चार धाम यात्रा से लौटे सुनील सैनी का भाजपाइयों ने किया अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : साइकिल पर सवार होकर नेपाल काठमांडू पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के साथ चार धाम की यात्रा कर लौटे वीर सुनील सैनी का भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। छीपियो की ढाणी स्थित नामदेव मंदिर में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा एवं मंडल उपाध्यक्ष ताराचंद सैनी की अगुवाई में साइकिल पर सवार होकर चार धाम यात्रा कर लौटे वार्ड नंबर 53 निवासी सुनील सैनी का भाजपा कार्यकर्ताओं तथा शहर के गणमान्य लोगों द्वारा साफा, दुपट्टा, माला पहनाकर व राम दरबार का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर बोलते हुए नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने कहा कि सुनील सैनी ने अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए साइकिल पर चार धाम यात्रा के साथ नेपाल पशुपतिनाथ मंदिर की यात्रा पूर्ण की। यह युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं जिन्होंने सनातन धर्म के प्रति श्रद्धा व अटूट विश्वास रखकर हिन्दू एकता का संदेश दिया है।

इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ममता शर्मा, वरिष्ठ पार्षद बुधराम सैनी, कमल चंद सैनी, सुनील सैनी, विजय सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश शहल, नगर महामंत्री दिलीप सैनी, नगर उपाध्यक्ष ताराचंद सैनी गौड, रामनिवास सैनी, विकास पुरोहित, ललित जोशी, महेंद्र सोनी, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, नगर मंत्री जगदीश गोस्वामी, अनिल जोशी, हरी किशन शुक्ला, बूथ अध्यक्ष विक्रम सैनी, ज्योति प्रकाश शर्मा, विशाल शर्मा, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष नंदलाल सैनी, सुनील सैनी, सुरेंद्र सैनी, द्वारका प्रसाद सैनी, बिहारी लाल सैनी, कजोड़ मल सैनी, सुरेश कुमार स्वामी, प्रमोद स्वामी, महेंद्र सोनी मणि विहार, राधेश्याम सैनी, लालचंद गॉड, विनोद कुमार हिसारिया, महेंद्र सैनी, पंकज रोहिल्ला, महावीर शर्मा, योगेंद्र कुंडलवाल, सौरभ जोशी, मनोज यादव, सुनील मोरवाल, कपिल सोनी, लाला सैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Web sitesi için Hava Tahmini widget