खेल : 10 साल बाद विराट कोहली ने देखा इतना बुरा दिन, आईसीसी ने चौकाया…

विराट कोहली वैसे तो मौजूदा दौर के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक माना जाता है लेकिन पिछली दो टेस्ट सीरीज में विराट बुरी तरह फेल हुए हैं। पहले बांग्लादेश और फिर न्यूजीलैंड दोनों के खिलाफ विराट का बल्ला नहीं चला और इसका खामियाजा अब ये दिग्गज भुगत रहा है। बता दें आईसीसी ने टेस्ट रैंकिंग का ऐलान किया है और जिसमें विराट कोहली टॉप 20 बल्लेबाजों की लिस्ट से बाहर हो गए है। हैरानी वाली बात ये है कि 10 सालों के लंबे समय के बाद विराट ने अपने करियर में इतना खराब दिन देखा है।

 

22वें नंबर तक लुढ़के

 

ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के अनुसार, विराट कोहली 22वें नंबर तक लुढ़क गए हैं। साल 2014 में इंग्लैंड दौरे में खराब प्रदर्शन के बाद विराट कोहली का ऐसा हश्र हुआ था। वहीं टेस्ट रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल भारत के टॉप बल्लेबाज हैं। जो नंबर 4 पोजिशन पर हैं। ऋषभ पंत छठे स्थान पर है। शुभमन गिल 16वें नंबर पर हैं। वहीं विराट कोहली 22वें स्थान पर हैं। रोहित शर्मा 26वें नंबर पर हैं।

>
Brasilia
17 Abr
26°C
18 Abr
26°C
19 Abr
22°C
20 Abr
24°C
21 Abr
24°C
22 Abr
24°C
23 Abr
22°C
>
Brasilia
17 Abr
26°C
18 Abr
26°C
19 Abr
22°C
20 Abr
24°C
21 Abr
24°C
22 Abr
24°C
23 Abr
22°C
Light
Dark