नोएडा : प्रतिबंधित ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन करता था कारोबार

नोएडा थाना फेस-3 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित इंजेक्शन बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से 94 वायल प्रतिबंधित ड्रग मेफ्टरमाइन सल्फेट इंजेक्शन बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। ये ड्रग बाजार में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

 

 

मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना फेस-3 नोएडा पुलिस को गोपनीय सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि एक ड्रग माफिया नोएडा में प्रतिबंधित ड्रग लेकर आया है। कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-68 से गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान चंद्रशेखर पुत्र नथा राम हुई। इसके कब्जे से प्रतिबंधित ड्रग्स की वायल बरामद की गई। आरोपी ऑनलाइन प्रतिबंधित इंजेक्शन को बेचता था। इसने वॉट्सऐप ग्रुप बना रखा था। जिस पर इसने अपने क्लाइंट जोड़ रखे थे। जब किसी क्लाइंट को आवश्यकता होती थी। वो इसको मैसेज कर देता था।

 

 

इसके अलावा अन्य प्रकार के कम्युनिकेशन ग्रुप बने थे। ऑनलाइन पेमेंट होने के बाद ही ड्रग सप्लाई किया जाता था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

 

 

डीसीपी के अनुसार, ये लोग दिल्ली के खजूरी से ही मॉल को ऑनलाइन ऑर्डर लेकर डिलवरी करने आते थे। आरोपी भी नोएडा इंजेक्शन डिलीवरी करने आया था। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Columbus
8°C
Broken cloud sky
0.7 m/s
60%
766 mmHg
19:00
8°C
20:00
6°C
21:00
6°C
22:00
5°C
23:00
4°C
00:00
4°C
01:00
4°C
02:00
3°C
03:00
3°C
04:00
3°C
05:00
3°C
06:00
3°C
07:00
3°C
08:00
3°C
09:00
4°C
10:00
7°C
11:00
9°C
12:00
12°C
13:00
15°C
14:00
17°C
15:00
18°C
16:00
18°C
17:00
19°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
16°C
21:00
15°C
22:00
14°C
23:00
14°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark