नोएडा : मिशन शक्ति 5.0 के तहत बन रहे दो और नए पिंक बूथ, पुलिस कमिश्नर करेंगी उद्घाटन

नोएडा शहर में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस सप्ताह दो नए पिंक बूथ जनपद में स्थापित किए जाएंगे। जिनका उद्घाटन पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा किया जाएगा। एक पिंक बूथ सेंट्रल नोएडा जोन के भंगेल में जबकि दूसरा ग्रेटर नोएडा जोन में स्थापित होगा।

 

जनपद में होगी पिंक बूथ की संख्या 13

आपको बता दें पिंक बूथ का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। जिसके बाद अब जनपद में पिंक बूथ की संख्या 13 हो जाएगी। वर्तमान में 11 पिंक बूथों का संचालन जिले के अलग-अलग हिस्से में हो रहा है। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को बेहतर सुरक्षा देने के लिए पुलिस कमिश्नर ने बीते मंगलवार को दो नए पिंक बूथ का उद्घाटन किया था।

 

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि पिंक बूथ के माध्यम से महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध पर नकेल कसी जाएगी। उन्होंने सभी महिलाओं से बिना किसी संकोच के अपनी शिकायतें दर्ज कराने की अपील की है। मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मी सभी सोसाइटी और कॉलेजों में जाकर महिलाओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक कर रही हैं।

16 Mar
69°F
17 Mar
57°F
18 Mar
68°F
19 Mar
71°F
20 Mar
62°F
21 Mar
55°F
22 Mar
61°F
16 Mar
69°F
17 Mar
57°F
18 Mar
68°F
19 Mar
71°F
20 Mar
62°F
21 Mar
55°F
22 Mar
61°F
Light
Dark