उत्तर प्रदेश : करवाचौथ मनाने आ रही महिला सिपाही से रेप, हाथापाई के दौरान टूटा दांत

करवाचौथ मनाने अयोध्‍या से अपनी ससुराल कानपुर आ रही महिला सिपाही से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि देर रात गांव के बाहर एक युवक सिपाही को जबरदस्‍ती एक खेत में लेकर गया और रेप किया। महिला सिपाही ने विरोध किया जिससे युवक का एक दांत टूट गया। जब उसने शोर मचाया तो युवक भाग गया। बाद में पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

 

अयोध्‍या में है ड्यूटी

 

महिला सिपाही का ससुराल कानपुर के सेन पश्चिमपारा इलाके में है। उसकी ड्यूटी इस समय अयोध्‍या में है। जानकारी के अनुसार, करवाचौथ मनाने के लिए वह बीते शनिवार को अयोध्‍या से कानपुर अपने गांव पहुंची थी। वह सादे कपड़ों में सड़क पर उतरकर पैदल गांव के लिए जा रही थीं। इस दौरान रात का समय था। इसी दौरान आया एक युवक उनको जबरन खेतों में खींच ले गया। युवक ने उनके कपड़े फाड़ दिए और दुष्‍कर्म किया। महिला सिपाही ने विरोध किया। झीना झपटी के दौरान युवक का दांत टूट गया। शोर मचाने पर युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। किसी तरह महिला सिपाही अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। बाद में स्‍थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

इस मामले को लेकर घाटमपुर के एसीपी रंजीत कुमार का कहना है कि महिला सादे कपड़े में अपने घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में सुनसान जगह पाकर आरोपी ने उसको जबरदस्ती खेत में खींच लिया और उसका रेप किया था। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

 

Columbus
14°C
Clear sky
4.7 m/s
51%
763 mmHg
13:00
14°C
14:00
16°C
15:00
18°C
16:00
19°C
17:00
19°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
16°C
21:00
15°C
22:00
14°C
23:00
13°C
00:00
13°C
01:00
13°C
02:00
13°C
03:00
12°C
04:00
12°C
05:00
11°C
06:00
11°C
07:00
10°C
08:00
10°C
09:00
11°C
10:00
12°C
11:00
14°C
12:00
16°C
13:00
17°C
14:00
18°C
15:00
18°C
16:00
18°C
17:00
18°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
17°C
21:00
17°C
22:00
17°C
23:00
17°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark