उत्तर प्रदेश : पत्नी की मौत की खबर मिलने पर सिपाही पती ने भी फांसी लगाकर दे दी जान

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बीते दिन शुक्रवार को पत्नी की आत्महत्या के तीन घंटे बाद ही यूपी पुलिस के सिपाही पति ने भी जान दे दी। इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, औरैया के मोहल्ला बनारसीदास में शुक्रवार सुबह 11 बजे संतोषी नामक महिला को फंदे से लटकता हुआ पाया गया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। इसी बीच, लगभग दोपहर ढाई बजे रायबरेली में तैनात महिला के सिपाही पति उपेंद्र कुमार का शव भी फंदे पर लटका मिला। तीन घंटे के अंतराल में पति-पत्नी दोनों की मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

 

संतोषी के चाचा मनोज कुमार की माने तो संतोषी की शादी नवंबर 2023 में उपेंद्र कुमार के साथ हुई थी, जो रायबरेली के ऊंचाहार में सिपाही के पद पर तैनात थे। शादी के कुछ ही महीनों बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि संतोषी के ससुराल वाले उसे लगातार परेशान करते थे और इसको लेकर कई बार समझौते भी हुए थे। संतोषी के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया।

 

घटना की वजह करवाचौथ से जुड़ी बताई जा रही है। संतोषी करवाचौथ के त्योहार पर अपने पति के साथ रायबरेली जाने के लिए तैयार थी, लेकिन उपेंद्र को छुट्टी न मिलने की बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पहले पत्नी ने आत्महत्या कर ली और जब उपेंद्र को इसकी सूचना दी गई, तो उसने भी सदमे में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।

 

इस ममले में सीओ सिटी का कहना है कि संतोषी और उसके सिपाही पति उपेंद्र दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने दोनों घटनाओं की तहरीर ली है और सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Columbus
14°C
Clear sky
4.7 m/s
51%
763 mmHg
13:00
14°C
14:00
16°C
15:00
18°C
16:00
19°C
17:00
19°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
16°C
21:00
15°C
22:00
14°C
23:00
13°C
00:00
13°C
01:00
13°C
02:00
13°C
03:00
12°C
04:00
12°C
05:00
11°C
06:00
11°C
07:00
10°C
08:00
10°C
09:00
11°C
10:00
12°C
11:00
14°C
12:00
16°C
13:00
17°C
14:00
18°C
15:00
18°C
16:00
18°C
17:00
18°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
17°C
21:00
17°C
22:00
17°C
23:00
17°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark