उत्तर प्रदेश : BJP विधायक ने मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत कहा- ‘ISI से है रिलेशन…’

मुस्लिम धर्मगुरु और ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी एक बार फिर विवादों में हैं। दरअसल, साजिद रशीदी ने एक TV चैनल की डिबेट में कहा- ‘हिन्दू जिसको देवी कहते हैं, उसी का रेप करते हैं’। गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने साजिद रशीदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए गाजियाबाद के थाना लोनी में शिकायत दी है। विधायक ने पुलिस को मौलाना के विवादित बयान की क्लिप भी मुहैया कराई है।

 

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शिकायत में कहा कि इस टिप्पणी से मेरी और करोड़ों हिन्दुओं की भवनाएं आहत हुई हैं। आस्था को गहरी चोट पहुंची है। करोड़ों हिन्दुओं को मानसिक पीड़ा पहुंची है। इस टिप्पणी से लोगों में भारी आक्रोश और आपसी सद्भाव बिगड़ने की प्रबल संभावना है। मौलाना साजिद रशीदी इस तरह की विवादित टिप्पणी आए दिन करते रहते हैं। वो कट्टरपंथी ताकतों के हिमायती रहे हैं। ये भी संभव है कि मौलाना के संबंध ISI से भी हों। इसलिए इनकी संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए। हिन्दुओं की भावना भड़काकर यूपी समेत देशभर में दंगा कराने की साजिश रचने वाले इस व्यक्ति के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाए।

Columbus
5°C
Cloudy sky
5.7 m/s
66%
760 mmHg
22:00
5°C
23:00
5°C
00:00
5°C
01:00
4°C
02:00
3°C
03:00
3°C
04:00
2°C
05:00
1°C
06:00
1°C
07:00
0°C
08:00
0°C
09:00
0°C
10:00
0°C
11:00
2°C
12:00
3°C
13:00
5°C
14:00
6°C
15:00
7°C
16:00
8°C
17:00
9°C
18:00
9°C
19:00
8°C
20:00
6°C
21:00
6°C
22:00
5°C
23:00
4°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark