उत्तर प्रदेश : बाढ़ से प्रभावित अन्नदाताओं के लिए मसीहा बनी योगी सरकार, इन जिलों में भेजी राहत सामग्री

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है तो वहीं, उन्हें होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए भी तत्पर रहती है। दरअसल, प्रदेश में बाढ़ की वजह से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए इस मानसून में अब तक 163.151 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। योगी सरकार ने प्रदेश के बाढ़ से प्रभावित रहे 34 जिलों के 3,12,866 किसानों को मुआवजा जारी किया है। सर्वाधिक मुआवजा लखीमपुर खीरी के किसानों को दिया गया है। यहां के 1.10 लाख से अधिक किसानों को 70 करोड़ से अधिक रुपये का मुआवजा दिया गया है।

 

जानकारी देते हुए राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि CM योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराया गया ताकि अन्नदाताओं को समय से मुआवजा का भुगतान किया जा सके। नेपाल और पहाड़ी क्षेत्रों से छोड़े गए पानी से प्रदेश के 34 जिलों की 110989.26 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई थी। बाढ़ से 3,71,370 किसानों की फसल प्रभावित हुई। इसके सापेक्ष अब तक 3,12,866 किसानों को 163.151 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। इसमें सबसे अधिक लखीमपुर खीरी के 1,10,990 किसानों की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई। इसके सापेक्ष अब तक 1,10,105 किसानों को 70.88 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। इसी तरह ललितपुर के 81,839 किसानों की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई। इसके सापेक्ष अब तक 54,462 किसानों को 21.9 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। वहीं सिद्धार्थनगर के 30,144 किसानों की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई। इसके सापेक्ष 29,261 किसानों को 15.41 करोड़ का मुआवजा दिया जा चुका है।

 

ये जिले रहे बाढ़ से प्रभावित

बाढ़ से प्रभावित जिलों में अंबेडकरनगर, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कुशीनगर, मऊ, मीरजापुर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सीतापुर और वाराणसी आदि जिले शामिल हैं।

>
Brasilia
16 Mar
30°C
17 Mar
30°C
18 Mar
31°C
19 Mar
29°C
20 Mar
26°C
21 Mar
24°C
22 Mar
24°C
>
Brasilia
16 Mar
30°C
17 Mar
30°C
18 Mar
31°C
19 Mar
29°C
20 Mar
26°C
21 Mar
24°C
22 Mar
24°C
Light
Dark