उत्तर प्रदेश : अखिलेश यादव का बड़ा बयान कहा- ‘सबकुछ उलटना चाहती है BJP…’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भाजपा संविधान की हर चीज को उलटना चाहती है। ये लोग धर्म-जातियों को लड़ाना चाहते हैं। नफरत की राजनीति करना चाहते हैं। इस सरकार में कोई रिकॉर्ड तोड़ रहा है, तो वो पेपर लीक और ट्रेन एक्सीडेंट।

 

दरअसल, अखिलेश यादव राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर लखनऊ के लोहिया पार्क पहुंचे थे। उन्होंने लोहिया की मूर्ति पर माला चढ़ाई। इसके बाद मीडिया से बात की। उन्होंने जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माला पहनाने से रोकने पर यूपी सरकार पर हमला बोला। कहा- सरकार का कल का व्यवहार बिल्कुल गलत था। यह कहना कि जानवरों के कारण आप वहां नहीं जा सकते, तो जानवर हर सड़क पर हैं। क्या इसका मतलब है कि हम सड़क पर नहीं चल सकते?

 

इस दौरान रेल दुर्घटनाओं पर अखिलेश यादव ने कहा कि रेल मंत्रालय पर पहले भी कई सवाल उठाए गए हैं। इन्होंने कहा था कि वे रेलवे में सुधार करेंगे। दुर्घटनाओं को कम करेंगे। कुछ सुधार करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

Web sitesi için Hava Tahmini widget