उत्तर प्रदेश : दुर्गा पूजा और दशहरा के वक्त किया ये काम तो होगी परेशानी, पुलिस ने जारी किया आदेश…

उत्तर प्रदेश में त्योहारों के मद्देनजर यूपी पुलिस ने दुर्गा पूजा महानवमी दशहरा को देखते हुए आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन में योजनाबद्ध पुलिस प्रबंध किया जाएं। जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बॉक्स फॉर्मेट में पुलिस प्रबंध किया जाएं। महानवमी के दौरान मंदिरों में महिलाओं बच्चियों की अत्यधिक भीड़ वह देखते हुए जगह-जगह पर पुलिसकर्मियों की तैनाती हो। मंदिरों के आसपास एंटी रोमियो स्क्वाड को सक्रिय किया जाएं और विसर्जन स्थल पर मजिस्ट्रेट या पुलिस अधिकारी तैनात रहें।

 

आदेश में मूर्ति विसर्जन के समय घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ स्थानीय गोताखोर जल पुलिस बाढ़ राहत PAC की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यहीं नहीं घाटों पर उचित प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

25°C
Maioritariamente limpo
Light
Dark