गाजियाबाद : फिरोज खान ने किया नरसिंहानंद का ‘सिर कलम’ करने वाले को एक लाख रुपए देने ऐलान, पुलिस ने दर्ज की FIR

गाजियाबाद में श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि का सिर कलम करने वाले को एक लाख रुपए देने का ऐलान किया गया है। ये विवादित पोस्ट फेसबुक पर डालने वाले फिरोज खान नामक शख्स के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। यति रामस्वरूपानंद गिरि ने बताया कि मसूरी थाना क्षेत्र के गांव नाहल निवासी फिरोज खान ने फेसबुक के माध्यम से यति नरसिंहानंद गिरि का सिर काटने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने का मैसेज जारी किया है। इससे हम सभी यति शिष्य अत्यंत व्यथित हैं। अगर हमारे गुरुजी को किसी तरह की खरोंच आई तो इसका जिम्मेदार फिरोज खान होगा। अपने गुरुजी को बचाने के लिए हम हर तरह का बलिदान देने को तैयार हैं।

 

वेव सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में फिरोज खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा-351 और आईटी एक्ट की धारा-66 में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Columbus
13°C
Broken cloud sky
1.3 m/s
76%
766 mmHg
23:00
13°C
00:00
12°C
01:00
12°C
02:00
11°C
03:00
11°C
04:00
10°C
05:00
9°C
06:00
9°C
07:00
9°C
08:00
10°C
09:00
13°C
10:00
15°C
11:00
18°C
12:00
20°C
13:00
21°C
14:00
22°C
15:00
22°C
16:00
23°C
17:00
23°C
18:00
23°C
19:00
22°C
20:00
20°C
21:00
18°C
22:00
16°C
23:00
15°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark